Weekly Good Luck (20.04.2026 से 28.04.2026): जानें, इस हफ्ते क्या है आपका Lucky Charm

punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2026 - 10:18 AM (IST)

Weekly Good Luck (20.04.2026 से 28.04.2026): हर नया सप्ताह अपने साथ नई ऊर्जा और अवसर लेकर आता है। 20 मार्च से 28 अप्रैल 2026 का यह सप्ताह ग्रहों की विशेष चाल के कारण कई राशियों के लिए सकारात्मक बदलाव और प्रगति के संकेत दे रहा है। यदि आप अपनी राशि के अनुसार सही 'लकी चार्म' का चुनाव करते हैं, तो सफलता की राह और भी आसान हो सकती है। याद रखें, असली ताकत आपके विश्वास और कर्म में होती है, लेकिन ये ज्योतिषीय उपाय आपकी मेहनत को सही दिशा देने में सहायक होते हैं।

सभी 12 राशियों का साप्ताहिक भविष्यफल और लकी चार्म


मेष (Aries): इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। 
लकी चार्म: लाल रंग की कोई वस्तु अपने पास रखें।
टिप: सुबह स्वच्छ वस्त्र पहन कर सूर्य को जल दें।

वृषभ (Taurus): पारिवारिक सुख और पुराने निवेश से लाभ के योग हैं। 
लकी चार्म: चांदी के सिक्के की पूजा करें।
टिप: लाल वस्त्र पहन कर हनुमान मंदिर जाएं।

मिथुन (Gemini): करियर में नए संपर्क बनेंगे और विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। 
लकी चार्म: हरा पेन अथवा हरी वस्तु।
टिप: तुलसी को धूप-दीप अर्पित करें।

कर्क (Cancer): भावनाओं पर नियंत्रण रखें और धन के मामलों में सावधानी बरतें। 
लकी चार्म: मोती से बनी वस्तु।
टिप: अपनी शक्ति के अनुसार दान करें।

सिंह (Leo): नेतृत्व क्षमता से दूसरों को प्रभावित करेंगे, नई नौकरी के योग हैं। 
लकी चार्म: सुनहरा कड़ा पहनें।
टिप: सूर्योदय और संध्या समय ध्यान करें।

कन्या (Virgo): मेहनत का फल मिलेगा, लेकिन समय प्रबंधन करना जरूरी है। 
लकी चार्म: डायरी अपने पास रखें।
टिप: लाल फल दान करें और सेवन भी करें।

तुला (Libra): रिश्तों में सुधार होगा और संतुलन बनाए रखने से लाभ मिलेगा। 
लकी चार्म: गुलाबी फूल घर के मंदिर में चढ़ाएं।
टिप: सुगंधित इत्र का प्रयोग वस्त्रों पर करें।

वृश्चिक (Scorpio): करियर में बड़े बदलाव संभव हैं, अपने निर्णय सोच-समझकर लें। 
लकी चार्म: काला धागा अपनी कलाई पर बांधे।
टिप: सरसों के तेल का दीपक शनि मंदिर में जलाएं।

धनु (Sagittarius): यात्रा से लाभ होगा और शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। 
लकी चार्म: पीला रुमाल अपनी जेब में रखें।
टिप: केले का दान करें।

मकर (Capricorn): काम का दबाव रहेगा, लेकिन आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। 
लकी चार्म:
गोल्डन घड़ी पहनें।
टिप: किसी के साथ बहस में न पड़ें।

कुंभ (Aquarius): रचनात्मक विचारों से नई पहचान मिलेगी। 
लकी चार्म:
नीले पेन का प्रयोग करें।
टिप: पानी में गंगा जल डालकर स्नान करें।

मीन (Pisces): आध्यात्मिकता और आत्मचिंतन का समय है, रिश्तों में मधुरता आएगी। 
लकी चार्म:
रुद्राक्ष का दर्शन करें।
टिप: आध्यात्म की ओर ध्यान करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News