लव राशिफल 13 फरवरी- दिल ना दिया तो बोलो ना बोलो क्या किया

punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 01:25 PM (IST)

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। सिंगल लोगों को नया प्रस्ताव मिल सकता है।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) छोटी-छोटी बातों पर बहस हो सकती है। धैर्य और समझदारी से रिश्ते संभालें। शाम तक स्थिति सामान्य होगी लेकिन एक कसक बनी रहेगी।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज रोमांटिक मूड में रहेंगे। पार्टनर के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है। सिंगल को मनचाहा साथी आगे बढ़कर प्रपोज करेगा।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। पार्टनर की बातों को ध्यान से सुनें, गलतफहमियां दूर होंगी। पुराने रिश्ते बेहतर होंगे।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा। सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में तालमेल बेहतर होगा। सिंगल की लाइफ में ढेरों खुशियों का आगमन होगा।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)  पुरानी बातों को लेकर मन खिन्न हो सकता है। खुलकर बातचीत करें, रिश्ते में मजबूती आएगी। किसी तीसरे को अपनी पर्सनल लाइफ में आने की इजाजत न दें।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज लव लाइफ बहुत खूबसूरत रहने वाली है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सिंगल जातकों के लिए दिन शुभ है। नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ कभी खुशी कभी गम वाली स्थिती पैदा हो सकती है। ईर्ष्या या संदेह से बचें। विश्वास बनाए रखें, तभी रिश्ता मजबूत होगा।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज लव लाइफ में रोमांस भरने में पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। साथ में यात्रा या डेट का प्लान बन सकता है। सिंगल को एक्स से मिलने का मौका मिलेगा।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज काम के कारण रोमांस के लिए समय कम मिल पाएगा। फिर भी थोड़ी कोशिश से रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। सिंगल को सहकर्मी पर क्रश हो सकता है।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) दिल की बात कहने का सही समय है। प्रेम प्रस्ताव के लिए दिन अनुकूल है। सुखद रोमांटिक क्षणों का निर्वाह करेंगे।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। सिंगल अपने भविष्य की योजनाएं बनाएंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News