Weekly Love rashifal (15.06.2026 से 21.06.2026): साप्ताहिक लव राशिफल से जानें कैसी रहेगी आपकी रोमांटिक लाइफ

punjabkesari.in Thursday, Jun 11, 2026 - 04:07 PM (IST)

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) यह सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए मधुरता भरा रहने वाला है। साथी का मूड रोमांटिर रहेगा। दोनों एक-दूसरे को संतुष्ट करने के लिए इंटिमेसी का सहारा लेंगे। इस राशि के सिंगल लोग क्रश को अपने दिल की बात कहने का प्रयास करेंगे। 

लव टिप: इस सप्ताह बोलने से ज्यादा पार्टनर की बात सुनने पर ध्यान दें।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) इस सप्ताह वृष राशि के जातकों की लव लाइफ में रोमांस का नया तड़का लगेगा। दोनों एक-दूसरे की बाहों में खोए रहेंगे। अन्य अपने साथी के साथ चल रहे तनाव को दूर करने का प्रयास करेंगे। सिंगल दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। 

लव टिप: पार्टनर के लिए घर पर अपने हाथों से कुछ खास बनाएं, रिश्ता और मजबूत होगा।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) इस वीक साथी सारी दुनिया को भुलाकर आपकी प्यार भरी बातों को सुनते रहेंगे, जिससे दोनों से बीच और नजदीकियां बढ़ेगी। शादीशुदा लोग साथी के साथ हनीमून के लिए विदेशा यात्रा पर जाने का प्लान बनाएंगे। सिंगल किसी एक्स के साथ अपने दोस्ती की नई शुरुआत कर सकते हैं। 

लव टिप: अपनी भावनाएं छिपाने के बजाय खुलकर व्यक्त करें।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) जो लोग रिलेशन में  हैं, वो किसी तीसरे की बातों में आकर एक-दूसरे पर शक कर सकते हैं। इस वीक शादीशुदा लोगों के जीवन में नन्हें मेहमान की किलकारी सुनने को मिलेगी। इस सप्ताह सिंगल क्रश के साथ अपनी दोस्ती की नई शुरुआत कर सकते हैं। 

लव टिप: पार्टनर को थोड़ा स्पेस दें और खुद पर ध्यान केंद्रित करें।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) इस हफ्ते साथी काम में बिजी रहने के कारण आपको समय नहीं दे पाएंगे, जिसका सीधा असर दोनों के रिश्ते में पड़ सकता है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्ते को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। सिंगल क्रश की एक झलकर देखने के लिए तरस जाएंगे। 

लव टिप: प्रेम के खूबसूरत पलों के बीच अपने अहंकार को न आने दें।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) यह वीक लव लाइफ के लिए थोड़ा भावुक और पोजेसिव रहने वाला है। साथी की कहीं हुई कोई बात आपको बुरी लग सकती है, मिलकर सुलझाने की कोशिश करें। इस राशि के सिंगल लोग सोशल मीडिया के जरिए किसी नए रिश्ते में बंध सकते हैं। 

लव टिप: आलोचना की जगह पार्टनर की तारीफ करना शुरू करें।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) इस सप्ताह साथी आपके चेहरे पर खुशी लाने के लिए आपको कोई स्पेशल तोहफा दे सकते हैं। लव लाइफ में प्यार के नए रंग भरने के लिए रोमांटिक डेट पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सिंगल लोगों की मुलाकात उनके किसी पुराने क्रश से दोबारा हो सकती है। 

लव टिप: मैसेज पर चैटिंग करने के बजाय आमने-सामने बैठकर वक्त बिताएं।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) इस हफ्ते साथी आपके साथ प्यार भरी नोकझोंक कर सकते हैं, जिससे दोनों का रिश्ता पहले से ओर बेहतर होगा। जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्ते को लेकर घरवालों से बातचीत तक सकते हैं। 
सिंगल क्रश के प्यार में दीवानगी की हर हद पार कर देंगे। 

लव टिप: अपनी ऊर्जा को शक करने में नहीं, बल्कि रोमांस को बढ़ाने में लगाएं।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) इस सप्ताह आप और आपके पार्टनर प्रेमियों से ज्यादा एक-दूसरे के बेहतरीन दोस्त नजर आएंगे। एक-दूसरे को अपने व्यक्तिगत शौक पूरे करने की आजादी देना आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगा। सिंगल के दिल में अपने फ्रेंड सर्कल में रहने वाले किसी व्यक्ति के लिए  रोमांटिक भावनाएं जाग सकती हैं।

लव टिप: भविष्य की ज्यादा चिंता न करें, वर्तमान के पलों का आनंद लें।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आप प्यार को बहुत गंभीरता से लेते हैं। इस सप्ताह आप पार्टनर के साथ रिश्ते को अगला मुकाम देने  पर चर्चा कर सकते हैं। आपका पार्टनर आपकी वफादारी की कद्र करेगा। सिंगल अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं, लेकिन कोई पुराना प्रेमी या क्रश दोबारा आपकी जिंदगी में दस्तक दे सकता है।

लव टिप: अपनी व्यावहारिक छवि से बाहर निकलकर थोड़ा सा सॉफ्ट और इमोशनल साइड भी दिखाएं।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) इस सप्ताह रोमांस के बादलों में तैर रहे हैं। आपके और पार्टनर के बीच एक अनकहा, गहरा और आध्यात्मिक जुड़ाव महसूस होगा। देर रात तक बातें करना और पुरानी यादें ताजा करना अच्छा रहेगा। सिंगल ख्याली दुनिया से बाहर निकलें। कोई ऐसा व्यक्ति जो हकीकत में हमेशा आपके आसपास रहता है और आपकी परवाह करता है, उस पर ध्यान दें।
 
लव टिप: प्यार के पारंपरिक नियमों को छोड़कर अपनी अनोखी बॉन्डिंग का आनंद लें।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) इस वीक साथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, जिसका दोनों के रिश्ते में बुरा प्रभाव पड़ सकता है। अन्य अपनी रिश्ते को पहले से मजबूत और गहरा बनाने के लिए अकेले में समय व्यतीत कर सकते हैं। क्रश को किसी ओर के साथ रिलेशन में देखकर सिंगल अंदर से टूट जाएंगे। 

लव टिप: उम्मीदें उतनी ही रखें जितनी व्यावहारिक हों, ताकि दिल को ठेस न पहुंचे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News