लव राशिफल 15 सितंबर- तेरे प्यार में है जुनून सा छुपा, हर पल तुझसे है रिश्ता जुदा

punjabkesari.in Sunday, Sep 14, 2025 - 02:00 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) पार्टनर के साथ आज मन की बात कहने का अच्छा मौका है। अगर कुछ गलतफहमियां हैं, तो बातचीत से सुलझ सकती हैं। सिंगल लोग किसी पुराने दोस्त से भावनात्मक जुड़ाव महसूस कर सकते हैं।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज प्यार में स्थिरता और सुकून मिलेगा। साथी के साथ बिताया समय आत्मिक शांति देगा। अगर किसी रिश्ते की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो समय अनुकूल है।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) थोड़ी चंचलता रिश्ते में रंग भर सकती है लेकिन लापरवाही से बचें। दिल की बात दिल से कहें- आज समझदारी और ईमानदारी की ज़रूरत है।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) भावनाओं की गहराई बढ़ सकती है। पुरानी यादें ताजा होंगी। अगर आप किसी से दूर हैं, तो आज बात करके भावनात्मक नजदीकी बढ़ा सकते हैं।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज आप आकर्षण का केंद्र रहेंगे। यदि आप रिलेशनशिप में हैं, तो साथी के साथ एक रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। सिंगल लोगों के लिए भी कुछ संकेत मिल सकते हैं।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज दिल और दिमाग में टकराव रह सकता है। बेहतर होगा कि रिश्ते में संतुलन बनाकर चलें। आलोचना करने की बजाय सराहना करें।  

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज संबंधों में मिठास बनी रहेगी। आप और आपका साथी एक-दूसरे को अच्छे से समझ पाएंगे। यदि रिश्ते में नई शुरुआत की चाह है, तो समय अनुकूल है।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज गहराई और जुनून आपके प्यार को खास बनाएंगे। परंतु किसी पुराने मुद्दे को लेकर झगड़ा हो सकता है। ठंडे दिमाग से सोचें और आगे बढ़ें।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज थोड़ी हलचल हो सकती है। रिश्ते में स्वतंत्रता की भावना को बनाए रखें, लेकिन साथी की भावनाओं का भी सम्मान करें। कुछ नए अनुभवों के लिए तैयार रहें।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज प्यार को लेकर जिम्मेदारी और गंभीरता दिखाई देगी। आप दोनों मिलकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। शादी या सगाई की बात आगे बढ़ सकती है।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज कुछ नया और रोमांचक करने का मन होगा। साथी को सरप्राइज दें या साथ में कुछ क्रिएटिव करें। यह दिन रिश्ते को नई ऊर्जा देगा।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) दिल की बात कहने का समय है। अगर किसी को पसंद करते हैं, तो आज इजहार करने का सही मौका हो सकता है। पुराने रिश्ते भी फिर से जुड़ सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News