Kangana Ranaut ने Chirag Paswan के साथ रिलेशनशिप का किया खुलासा- कहा,'''' प्यार होता तो छुपता नहीं''''

punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 04:38 PM (IST)

Kangana Ranaut Relationship : कंगना रनौत किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। टीवी इंडस्ट्री के बाद अब उन्होंने सांसद में भी बहुत नाम कमाया है। बता दें कि कंगना रनौत बीजेपी पार्टी की मेंबर हैं और आज कल उनका नाम केंद्रीय मंत्री Chirag Paswan के साथ जोड़ा जो रहा है। सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ने के बाद कंगना रनौत ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि उनका और चिराग के बीच किसी तरह का रोमांटिक रिश्ता नहीं है। 

अगर ऐसा कुछ होता भी तो किसी से छुपता नहीं। कंगना रनौत ने अपने एक इंटरव्यू में बताया की वो दोनों बहुत ही अच्छे दोस्त हैं और यदि उनके बीच ऐसा कोई रोमांटिक रिश्ता होता तो आज हालात कुछ अलग होते। हालांकि यह बात उन्होंने बहुत ही मजाकियां अंदाज में कही थी। 

2011 में Miley Naa Miley Hum मूवी से दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई थी। इस मूवी को Tanveer Khan ने निर्देश किया था। 

काम की बात की जाए तो  कंगना रनौत ने हाल ही में Emergency मूवी में काम किया था। इस मूवी में उन्होंने बखूबी तौर से Indira Gandhi का रोल प्ले किया था। इस रोल के बाद उन्हें दर्शकों से बहुत प्यार मिला। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News