लव राशिफल 29 जून- इश्क है चाहत का नशा, तुझको नहीं है पता

punjabkesari.in Saturday, Jun 29, 2024 - 07:15 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज का दिन प्रेम और रोमांस से भरा रहेगा। प्यार की इस मिठास में डूब जाएंगे और अपने साथी के साथ हर पल को संजोएंगे। सिंगल का जीवन खुशियों और रोमांच से भर जाएगा।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज साथी लव लाइफ में ढेरों खुशियां जुटाएंगे। संबंधों में निष्पक्षता और समानता को प्राथमिकता दें। सिंगल के लिए एक्स परेशानी का कारण बन सकता है।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज साथी अपने विचित्र और सेक्सी तरीकों से आपको सरप्राइज करेंगे, आप उनके दीवाने हो जाएंगे। सिंगल क्रश को अपनी मोहब्बत के बंधन में जकड़ लेंगे।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज अपने रिश्ते को बैलेंस करने की जरूरत है। संबंधों को कायम करने के लिए समझौते करने पड़ सकते हैं। सिंगल प्रैक्टिकल होकर अपने भविष्य पर विचार करेंगे।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज आपकी खूबसूरती साथी को आकर्षित करेगी। दोनों लव लाइफ का खूब मजा लेंगे। सिंगल अकेलेपन को भूलने के लिए डांस, सिनेमा और म्यूजिक से बहुत एंजॉय करेंगे।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज साथी का दिल गर्मजोशी और पैशन से भरा रहेगा। सिंगल को उनके सपनों और ख्वाबों की दुनिया क्रश के और करीब ले आएगी, सुखद प्रेम कहानी का आरंभ होगा। 

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज प्रेम की हवा में रोमांस और संतुलन है। सिंगल की निष्कपटता और विचारशील स्वभाव उन लोगों के लिए अविश्वसनीय रूप से आकर्षक बना देगा, जो सच्चे संबंध की तलाश में हैं।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज साथी दिल की बात बिना कहे समझ जाएंगे। उनकी अटेंशन और तारीफ बेहद पसंद आएगी। एक्स सिंगल पर हावी हो सकते हैं, सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। 

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज साथी अपने प्यार भरे स्पर्श और मोहक अंदाज से आपको प्यार में डूबो देंगे। उनकी बांहों से निकलने का मन नहीं होगा। सिंगल क्रश को अपने प्यार के जादू में बांध लेंगे

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी का डिप्लोमेटिक बिहेवियर दोनों में अलगाव पैदा करेगा। सिंगल को कॉन्फिडेंट पार्टनर से लव प्रपोजल मिलेगा, दिल में खुशी से लड्डू फूटेंगे।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज का दिन प्रेम, रोमांस और उत्तेजना से भरा है। अपने दिल की गहराइयों में बसे प्यार को बहार लाएं और साथी के साथ हर पल का आनंद लें। सिंगल की स्वतंत्रता और अनूठी सोच क्रश को मोहित करेगी। 

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज साथी आप पर प्यार और स्नेह लुटाकर ढेरों खुशियां देंगे। जितना सोचा था, उससे अधिक रोमांस का मजा मिलेगा। सिंगल की रोमांटिक साथी प्राप्त करने की खोज समाप्त होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News