लव राशिफल 26 फरवरी - ज़िन्दगी में तू मेरी जब से आ गया दिल का अरमान बना है तू

punjabkesari.in Monday, Feb 26, 2024 - 12:02 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज लव लाइफ का बहुत लुत्फ उठाएंगे लेकिन साथी का पोजीशन बदलना दर्द दे सकता है, सतर्क रहें। सिंगल का कामुकता से भरा प्यार आगे बढ़ेगा।

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज संबंध बनाते समय किसी गुप्त रोग के होने की आशंका है, स्वच्छता का ध्यान रखें। सिंगल को पागलपन की हद तक क्रश की चाहत बनी रहेगी।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज वर्कलोड की अधिकता रहेगी, लव लाइफ को एंजॉय नहीं कर पाएंगे। सिंगल का सिरफिरापन उन्हें एक्स के पास वापस जाने के लिए मजबूर करेगा।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज साथी आपको खुश करने की बेहतरीन कोशिश करेंगे, बहुत आनंद आने वाला है। सिंगल का रोमांटिक रिलेशनशिप आरंभ होगा, जो लंबे समय तक चलेगा।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज प्रोन साइटस पर विजिट करने के बाद एक-दूसरे को खुश करना बेहद आसान हो जाएगा। सिंगल सह-निर्भर संबंधों में यकीन कर, उसी राह में आगे बढ़ेंगे।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)  आज जल्दी ही संतुष्टि प्राप्त करने के चक्कर में भारी गलती हो सकती है, संभल कर रहें। सिंगल को सेल्फलेस लव होगा, जो जीवन भर का साथ बनेगा।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज साथी का प्यार और सौम्यता भरा व्यवहार दिल जीत लेगा। सिंगल जिसकी बहुत परवाह करते हैं, उनके साथ प्रेम के बंधन में बंध सकते हैं।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)  आज साथी के लिए जो भावनाएं होंगी, वो उनकी भावनाओं से अलग रहेंगी। थोड़ी-बहुत खटपट हो सकती है। सिंगल आत्मविश्वास के साथ प्रेम की गली में एंट्री करेंगे।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज किसी करीबी का बेवक्त आना रोमांस में खलल डालेगा, दोनों का मूड खराब होगा। सिंगल को महसूस होगा, उन्हें एक्स की जरूरत है, उनके बिना वे अधूरे हैं।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम बनेगा, साथी का करीब रहना बहुत सुकून देगा। सिंगल के दिल में किसी मित्र के लिए प्रेम भावना जाग सकती है।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज मौसम के साथ-साथ साथी का तन और मन दोनों बेईमान रहेंगे। रोमांस का खूब मजा लूटेंगे। सिंगल को सेल्फ लव के आगे सब कुछ धोखा लगेगा।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज पुराने प्यार की यादें ताजा होंगी। लव लाइफ नार्मल रहेगी। सिंगल को महसूस होगा एक्स का प्यार आज भी गहराई से उनके भीतर दौड़ता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News