लव राशिफल 16 फरवरी - पहली मोहब्बत का एहसास है ये कैसे बताऊं कि क्या प्यास है ये

punjabkesari.in Friday, Feb 16, 2024 - 07:17 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज आप दोनों लव लाइफ का खूब आनंद लेंगे। सिंगल एक्स के साथ एकांत में मिलेंगे, इस समय का उपयोग कर एक-दूसरे से फिर से जुड़ने का प्रयास करेंगे।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज लव लाइफ को लेकर पार्टनर से खुलकर बातें करेंगे, एक साथ दोनों लोग सुख का भोग करेंगे। सिंगल का क्रश से शारीरिक संपर्क हो सकता है।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज साथी का शारीरिक स्नेह मानसिक शांति प्रदान करेगा। उनके प्यार में डूब जाने का मन करेगा। सिंगल अपने प्यार को व्यक्त कर सकते हैं, समय अच्छा है।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा, एक-दूसरे से बात करने के लिए समय निकालना भी मुश्किल होगा। सिंगल एक्स के साथ फिर से जुड़ने के तरीके ढूंढेंगे।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज लव लाइफ का असली मजा लेंगे भरपूर आनंद का अनुभव होगा। पति-पत्नी के विवाद खत्म होंगे। सिंगल का एक स्वस्थ और पूर्ण संबंध बनेगा।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज साथी के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी। वे आपके लिए डिनर डेट या कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। सिंगल का सहायक और दयालु व्यवहार क्रश को इंप्रेस करेगा।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज साथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए समय निर्धारित करना ठंडी पड़ रही लव लाइफ में आग लगाएगा। सिंगल के मजेदार रिलेशन का आरंभ होगा।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)  आज साथी भरपूर रोमांस करेंगे लेकिन संतुष्ट नहीं हो पाएंगे। संबंधों में खिन्नता बनी रहेगी। सिंगल मनचाहे साथी से लव प्रपोजल प्राप्त कर बहुत प्रसन्न होंगे।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज आप अपने रिश्ते में इंटीमेसी को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। सिंगल को परिवार से सहानुभूति और समझ मिलेगी, जिससे वो कुछ नया करने के लिए प्रेरित होंगे।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज केवल अपने बारे में न सोचें। अपने साथी की संतुष्टि का भी ध्यान रखना आवश्यक है अन्यथा वो नाराज हो सकते हैं। सिंगल के लिए मोहब्बत के दरवाजे खुलेंगे।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज साथी किसी तरह की टेंशन न लेते हुए पूरी तरह से फ्री होकर रोमांस करेंगे और भरपूर मजा देंगे। सिंगल को खुद में आत्म-जागरूकता पैदा करनी होगी।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज साथी का कोई पुराना राज आपके सामने खुल सकता है, अतीत को भुलाकर धैर्यवान बनें। सिंगल की फैमिली उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करेगी, भले ही वो उनसे सहमत न हों।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News