लव राशिफल 28 फरवरी- कुछ यूं उतर गए हो मेरी रग रग में तुम

punjabkesari.in Tuesday, Feb 28, 2023 - 07:48 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी की दीवानगी आपके अंदर कई तरह के भाव पैदा करेगी। सारी दुनिया बहुत हसीन लगेगी। सिंगल दूसरों के रोमांस के देखकर चुहुलबाजी के लिए प्रेरित होंगे।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज रोमांस के लिए कई तरह के प्रयोग करने होंगे तभी मनचाहा मजा लेने में सफल होंगे। सिंगल के मन में प्यार के भाव जागेंगे, नए संबंधों का आरंभ हो सकता है।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज आपको ऐसा लग सकता है साथी का कहीं चक्कर चल रहा है। छोटा सा विचारों का अंतर उनसे दूरियां बढ़ाने का काम करेगा। सिंगल की दोस्ती प्यार में बदल सकती है।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज आप दोनों के लिए रोमांस का गणित अलग-अलग रहेगा, फिर भी अंडरस्टैंडिंग बनी रहेगी। एक्स को करीबी दोस्त की बांहों में देखकर जलन होगी।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज संबंधों में तालमेल को समझने के लिए अपनी इगो को दरकिनार करना होगा, तभी लव लाइफ का सुख प्राप्त कर सकेंगे। सिंगल को बिछड़ी मोहब्बत फिर से मिल सकती है।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज छोटा सा मनमुटाव बड़े झगड़े का रूप भी ले सकता है। अपनी जुबान में मिठास बनाकर रखें। सिंगल को किसी अनजान से लव प्रपोजल मिल सकता है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज लव लाइफ के लिए जोश भरा रहेगा। संबंध बनाने का मूड तो होगा लेकिन शारीरिक ऊर्जा साथ नहीं देगी। सिंगल डेटिंग एप्स पर किन्हीं गलत हाथों में पड़ सकते हैं।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) लव लाइफ में दूरियां आने की संभावना है, टूटते रिश्ते को बचाने के लिए ईगो को दरकिनार करना होगा। सिंगल प्रेम के गीत गाएंगे और नए साथी के साथ खुश रहेंगे।  

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज साथी की बेरुखी के कारण विवाहेतर संबंध बन सकते हैं। अन्य अपनी लव लाइफ में बहुत खुश रहेंगे। सिंगल प्यार के तरानों में खोए रहेंगे लेकिन उसका सुख लेने में समय है।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज आपकी दकियानूसी सोच लव लाइफ में जहर घोलने का काम करेगी। बदलते परिवेश में खुद को ढाले अन्यथा कभी खुश नहीं रह पाएंगे।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज चाहकर भी अपनी इच्छाओं को दबाने में असमर्थ रहेंगे। साथी दिल की बात जान बहुत प्यार लुटाएंगे। सिंगल पर कैरियर और सही साथी की तलाश मन पर हावी रहेगी।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज प्यार की बहारें बहुत खुशी देंगी। साथी से मनचाहा गिफ्ट प्राप्त होगा। सिंगल के लिए अंतरंग संबंधों को लेकर अधूरा ज्ञान जान का दुश्मन बन सकता है।
 

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News