लव राशिफल 13 जून- देख तो प्यार से ऐसा क्या तड़पाना

punjabkesari.in Monday, Jun 13, 2022 - 08:13 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी का लव लाइफ में दिया गया सहयोग आपके होश उड़ा देगा। इससे आपके बीच नजदीकियां और पनपेंगी। सिंगल दूसरे कपल्स को देख-देख कर ठंडी आहें भरेंगे।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज अपने रिश्ते को हरा-भरा रखने के लिए साथी की हर छोटी-बड़ी ख्वाहिश को पूरा करने का प्रयास करेंगे। लव बॉड स्ट्रांग होगा। सिंगल की लव लाइफ फिल्मी अंदाज में शुरु होगी।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज दोनों में चल रही मिसअंडरस्टैंडिंग खत्म होगी। तरोताजा महसूस करेंगे। सिंगल लव लाइफ का आरंभ करने के लिए उतावले रहेंगे लेकिन अभी समय सही नहीं है।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज साथी से मिला सरप्राइज लव लाइफ में प्यार की बहार लेकर आएगा। जितना सोचा था उससे कुछ एक्सट्रा ही मजा लूटेंगे। सिंगल अपने अकेलेपन को नजरअंदाज कर परिवार के साथ व्यस्त रहेंगे।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज रोमांस के अजब-गजब तरीको के दौरान शर्म से पानी-पानी हो जाएंगे। इस लव मेकिंग के बाद आप दोनों और करीब आएंगे। आपके अधूरे रिश्ते को नाम मिलेगा।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज का दिन लव लाइफ के लिए बहुत शुभ है। रिश्ते में प्यार की गर्माहट भरी रहेगी। साथी की कडलिंग जोश जगाएगी। सिंगल प्यार का इजहार करें, पनपेंगी नजदीकियां।  

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज साथी आपको इम्प्रेस करने के लिए लव लाइफ में जरुरत से अधिक जोश दिखाएंगे। सिंगल प्यार में हैं या आकर्षण में इसी कशमकश में डूबे रहेंगे।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope)  आज प्यार को जवां रखने के लिए साथी की एक्स्ट्रा पॉवर देख आप दंग रह जाएंगे। दोनों की नजदीकियां बढ़ेंगी। सिंगल अपने प्यार का इजहार करने से न कतराएं।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज साथी का व्यवहार कुछ हटकर रहेगा। वे आपको अपने जीवन में आने के लिए आभार जताएंगे और ढरों तारीफों के पुल बांधेंगे। सिंगल क्रश के साथ मौज-मस्ती करेंगे।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज साथी के साथ रोमांटिक ड्राइव या मूवी देखने जाएंगे। अपनी जिंदगी में रोमांस बरकरार रखने के लिए एक-दूसरे के साथ खुलकर बात करेंगे। सिंगल का अपने से बड़ी उम्र के व्यक्ति पर दिल आ सकता है।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज आपके सितारे बहुत बुलंद हैं। बहुत बड़ी उपलब्धि मिलेगी। लव लाइफ में भी ढेरों खुशियां आएंगी। सिंगल मनचाहे साथी से प्रपोजल प्राप्त कर बेहद प्रसन्न होंगे।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)  आज किसी कारणवश पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे लेकिन फोन पर छोटी ही सही रोमांटिक कन्वर्सेशन ऑन रहेगी। आपका रिश्ता मजबूत होगा। सिंगल की लव लाइफ आरंभ होगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News