लव राशिफल 2 मार्च- क्या चीज़ हो तुम खुद तुम्हें मालुम नहीं है...

punjabkesari.in Tuesday, Mar 02, 2021 - 07:19 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज जीया बेकरार रहेगा। प्यार की बहार का लुत्फ उठाने के लिए तन और मन मचलता रहेगा। साथी व्यस्तता की वजह से आपको समय नहीं दे पाएंगे। दिल की तमन्नाओं को दबा कर रखना होगा। लव लाइफ ठंडी रहेगी।
उपाय- शाम के समय गणेश जी की पूजा करें।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज पार्टनर के साथ डेट पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। जिसे लेकर आप बहुत उत्साहित रहेंगे। दिन और रात बहुत हसीन रहने वाले हैं। साथी के साथ दिल की बातें शेयर करेंगे। सिंग्लस प्यार की तलाश में रहेंगे।
उपाय- चांद को अर्घ्य दें।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज कोई नया रिश्ता शुरु हो सकता है। जो सिंग्लस के लिए तो तन और मन खुश करने का अच्छा जरीया बनेगा लेकिन शादीशुदा जातको के लिए जी का जंजाल बन सकता है। सावधान रहकर कोई भी कदम बढ़ाएं।
उपाय- शाम के समय गणेश जी की आरती करें।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज आप दोनों के बीच किसी तीसरे के आने की उम्मीद है। जो रिश्ते पर भारी पड़ सकता है। साथी पर अपने विश्वास को डगमगाने न दें। अपनी समझदारी से रिश्ते को बचाने का प्रयास करें। लव लाइफ नीरस रहेगी।
उपाय- गणेश जी को शमी के पत्ते चढ़ाएं।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज साथी के साथ शॉपिंग पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। जमकर खरीदारी करने का मौका मिलेगा। पार्टनर पर खूब प्यार जताएंगे। लव लाइफ मस्त रहेगी। सिंग्लस जिसे दिल से चाहते हैं, उसे पाने में कामयाब होंगे। 
उपाय- गणेश जी को तिल के लड्डूओं का भोग लगाएं।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज सिंग्लस के दिल और दिमाग पर कोई अनजाना छाया रहेगा। उसे प्राप्त करने की हसरत मन में हिचकौले खाती रहेगी। अन्य अपनी लव लाइफ से बहुत खुश रहेंगे। तन और मन की हर इच्छा पूरी करने में कामयाब होंगे।
उपाय- जरूरतमंद लोगों को अनाज का दान करें।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज लव लाइफ और साथी दोनों से मन खिन्न रहेगा। आपको खुश रखने का उनका हर प्रयास विफल होगा। कुछ भी अच्छा नहीं लगेगा। अकेले में खुद के साथ वक्त व्यतित करने का मन होगा। भटकाव बना रहेगा।
उपाय- ॐ गं गणपतयै नम: मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज अतीत की कोई गलती सामने आ सकती है। जो वर्तमान रिश्ते पर भारी पड़ेगी। सतर्क रहें, कोई भी कदम उठाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। सिंग्लस को अपना मनचाहा साथी मिलने के योग हैं।
उपाय- गौशाला में धन का दान करें।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज साथी के अनावश्यक क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। अपनी वाणी की मधुरता और संयम न खोएं अन्यथा दोनो में बड़ा झगड़ा होने के चांसेस हैं। रात तक सब नार्मल हो जाएगा। सिंग्लस साथी की तलाश में रहेंगे।
उपाय- श्री गणेश को सिंदूर का तिलक लगाएं।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज का दिन बहुत स्पेशल रहने वाला है। खुशियां बटोरने के लिए तैयार रहें। साथी से कोई बड़ा सरप्राइज मिलेगा। जिसे पाकर आपकी खुशियों में इजाफा होगा। लव लाइफ में सुकून और आनंद का अनुभव करेंगे।
उपाय- लाल रंग के वस्त्र पहनें।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज साथी के साथ मिलकर भविष्य को लेकर कोई योजना बनाएंगे। जो दोनों को बहुत आनंदित करेगी और आने वाले समय में अच्छा लाभ देगी। लवा लाइफ के हसीन पलों को खूब एंजॉय करेंगे।
उपाय- ॐ सांब सदाशिवाय नम: मंत्र का जाप करें।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज किसी कॉमन फ्रेंड के फंक्शन पर अपने एक्स से मुलाकात होगी। दोनों को रिश्ता टूटने का दर्द रहेगा लेकिन वर्तमान साथी के साथ आगे बढ़ेंगे। अन्य की लव लाइफ कोई हसीन मोड़ लेने वाली है।
उपाय- जरूरतमंद लोगों को धन का दान करें।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News