लव राशिफल 23 फरवरी- तुमसा कोई प्यारा कोई मासूम नहीं है

punjabkesari.in Tuesday, Feb 23, 2021 - 07:15 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल मच सकती है। जाने-अनजाने बने लव रिलेशनस का खुलासा होने के चांस हैं। नकारात्मकता हावी होने लगेगी। सावधान रहें, अपनी राहें बदलने में ही भलाई है।
उपाय- ब्राह्मणों को भोजन करवाएं।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज साथी के साथ प्रेम बरकरार रहेगा। दोनों साथ में कहीं घुमने-फिरने जाएंगे। खूब मौज-मस्ती करेंगे लेकिन लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करने होंगे। छोटी-मोटी समस्या बनी रहेगी।
उपाय- सात्विक भोजन ग्रहण करें।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज साथी किसी बात पर नाराज हो सकता है। उन्हें अकेला न छोड़े, मनाने का प्रयास करें। उन्हें स्पैश्ल फील करवाएं और बताएं की वो आपके लिए कितने खास हैं। अन्य की लव लाइफ आनंद से भरपूर रहेगी।
उपाय- तुलसी पूजा करें।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज वर्क प्लेस पर किसी समस्या में उलझ सकते हैं। साथी की मदद से परेशानी खत्म होगी। उनके प्रति सोच बढ़िया होगी और नजरिया बदलेगा। दोनों में प्रेम बढ़ेगा। अन्य का लव लाइफ सुखद रहेगी।
उपाय- लड्डू गोपाल पर पंचामृत अर्पित करें।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज का दिन आपको अपने काम और संबंधों में संतुलन बनाकर चलना होगा। अपने क्रोध को काबू में रखें। साथी अपने मन की बात शेयर करेंगे। संभव है आपको वो अच्छी न लगें लेकिन परिस्थितियों को समझना होगा।
उपाय- तुलसी पर दीपदान करें।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज का दिन लव लाइफ के लिए बहुत बढ़िया रहेगा। रोमांस को बरकरार रखने के लिए कुछ स्पैशल करने की जरुरत है। साथी आप से काफी खुश रहेंगे। प्रेम में सकारात्मकता और मजबूती बनेगी।
उपाय- श्री हरि विष्णु के मंदिर में फल चढ़ाएं।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज साथी से मनमुटाव हो सकता है। खूब वाद-विवाद होने की संभवाना है। किसी तीसरे के बीच में आने से समस्या का हल होगा और दोनों को अपनी भूल का एहसास होगा। अन्य की लव लाइफ में ठंडापन रहेगा।
उपाय- श्री हरि के नाम का भजन करें।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज साथी किसी की बातों में आकर आप पर शक कर सकता है। उनकी गलतफहमी को शीघ्र दूर न किया तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। धैर्य और संयम से काम लें। क्रोध करने से बनती बात भी बिगड़ जाएगी।
उपाय- तुलसी पर धूप लगाएं।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज लव लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। मनचाहा लुत्फ न उठाने के कारण संबंधों में तनाव रहेगा। किसी खुशखबरी के आने से माहौल खुशनुमा बनेगा। दोनों प्यार के रंग में फिर से रंग जाएंगे।
उपाय- गोपी चंदन का तिलक लगाएं।
 
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। लव लाइफ में स्थितियां आपके पक्ष में होंगी लेकिन छोटा सा मजाक भारी पड़ सकता है। जो बने बनाए मूड को खराब कर सकता है। सिंग्लस डबल होने की कोशिश करेंगे।
उपाय- श्रीहरि विष्णु के मंदिर जाएं।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) लव लाइफ में तनाव के बावजूद प्यार बरकरार रहेगा। एक-दूसरे की इच्छाओं और खुशियों को सम्मान देंगे तो विकट परिस्थितियों को टाला जा सकता है। दिमाग की न सुनकर दिल से काम लें।
उपाय- ब्राह्मण को अपनी क्षमता के अनुसार दान दें।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज आपके प्यार में आ रही हर बाधा दूर होगी। घर पर शादी की बात करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। लव लाइफ में मनचाहा सुख और आनंद प्राप्त होगा। कहीं घुमने भी जाएंगे। जहां दोनों मिलकर बहुत एंजॉय करेंगे।
उपाय- जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करें।
 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News