लव राशिफल 22 फरवरी- तुमको दिल दे दिया...

punjabkesari.in Monday, Feb 22, 2021 - 12:27 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज आपके उखड़े मूड को ठीक करने में साथी का लव और रोमांस गियर लगाने का काम करेगा। एक-दूसरे के साथ क्वॉलिटी टाइम व्यतित करेंगे। सिंग्लस डबल होने की तरफ कदम बढ़ा सकते हैं लेकिन अभी प्रपोज न करें।
उपाय- चंद्र यंत्र की पूजा करें।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज साथी किसी बात से रुठ सकते हैं। उन्हें मनाने का हर संभव प्रयास करें। एक-दूसरे का साथ किसी लव टॉनिक जितना ही जरूरी होता है। सिंग्लस को विदेश से रिश्ता आ सकता है। कोई भी निर्णय करने से पहले अच्छी तरह जांच कर लें।
उपाय- शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) आज वर्क प्लेस पर बहुत बड़ी परेशानी से गुजरना पड़ सकता है। साथी का साथ और प्यार चीजों को बेहतर करने में सहायता करेगा। जल्दी ही सब कुछ सामान्य हो जाएगा। सिंग्लस अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने की प्लानिंग कर सकते हैं।
उपाय- चंद्रमा का पूजन करें।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज प्रोफेशनल, हेल्थ या फाइनेंशियल समस्याओं का असर आपकी लव लाइफ पर भी पड़ सकता है। इसे एक इम्तिहान की तरह लें। अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें अन्यथा रिश्ते में तनाव बढ़ेगा।
उपाय- किसी की बुराई करने से बचें।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) आज किसी कारणवश साथी से दूरी बनी रहेगी। लव या रोमांटिक मैसेज के जरिए एक-दूसरे से प्यार जताएंगे। अन्य की लव लाइफ में बेकरारी बनी रहेगी। खुलकर इंटिमेसी का आनंद नहीं ले पाएंगे। सिंग्लस सोशल नेटवर्किंग साइट पर व्यस्त रहेंगे।
उपाय- धार्मिक आचरण बना कर रखें।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज एक्स से मिलना होगा। दोनों एक-दूसरे को खुश देखकर प्रसन्न होंगे और अपनी-अपनी राहों की ओर बढ़ जाएंगे। अन्य की लव लाइफ में ढेर सारी खुशियां आने वाली हैं। उनका आनंद लेने के लिए तैयार रहें।
उपाय- शाम को शिवलिंग पर दीपक लगाएं।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) आज अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी से थोड़ा वक्त निकालकर रोमांटिक डेट पर जाएंगे। इससे लव लाइफ में चल रहा रुखापन समाप्त होगा। दोनों पहले से भी अधिक करीब आएंगे। सिंग्लस मनचाहे प्यार की तलाश में रहेंगे।
उपाय- 'ॐ श्रां श्रीं श्रौं चन्द्रमसे नम:' मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज का दिन बेहद व्यस्त व तनावपूर्ण रहेगा। जिससे दोनों के बीच दूरियां बनी रहेंगी। शाम ढलने के बाद लव लाइफ में नया स्पार्क लाने के लिए कुछ खास करेंगे और रोमांस का भरपूर आनंद लेंगे।
उपाय- बबूल के वृक्ष पर दूध चढ़ाएं।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) आज साथी आपकी हर खुशी और जरुरत का ध्यान रखेंगे। खुलकर अपना प्यार जताएंगे। भविष्य को लेकर कोई योजना बनाएंगे अथवा निवेश करेंगे। लव लाइफ में खुशियों की बहार बनी रहेगी।
उपाय- सफेद चंदन का तिलक लगाएं।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज आपका इमोशनल पक्ष बहुत कमजोर रहने वाला है, मूड स्विंग्स होते रहेंगे। कोई अनजाना डर बना रहेगा। पार्टनर का प्यार और साथ सुकून देगा। लव लाइफ में नीरसता रहेगी।
उपाय- सफेद गाय को रोटी खिलाएं।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) आज साथी अजब-गजब तरीके से लव लाइफ में बहार लाने का प्रयास करेंगे लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। हंसी-मजाक और प्यार भरा माहौल रहेगा। दोनों प्यार की मस्ती में मस्त रहेंगे। कोई खुशखबरी मिल सकती है।
उपाय- घर में साफ-सफाई बनाए रखें।

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज अपने रिश्ते की बेहतरी के लिए साथ में बहुत सारा समय बिताएंगे। एक-दूसरे से अपनी प्रॉबलम्स शेयर करेंगे। लव लाइफ को मजबूत बनाने हेतु किसी यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे।
उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' मंत्र का जाप करें।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News