लव राशिफल 15 जनवरी- दिल की यादों में सवारूं तुझे, तू दिखे तो आंखों में उतारूं

punjabkesari.in Friday, Jan 15, 2021 - 01:15 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज साथी के साथ खूब सारा प्यार भरा वक्त बिताने का मौका मिलेगा। अपनी भावनाओं को खुलकर अभिव्यक्त करें, रिश्ता खूबसूरत होगा।
उपाय- किसी गरीब को अपनी इच्छा अनुसार कुछ दान करें।

वृष- आज विचारों में भिन्नता होने के कारण रिश्ते में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। थोड़ी सी सावधानी बरतनी होगी। लव लाइफ में गलतफहमियां पनप सकती हैं।
उपाय- कंजकों को मिश्री खिलाएं।

मिथुन- आज साथी खास अंदाज में प्यार को व्यक्त करेंगे। जो आपको हैरान तो करेगा लेकिन बहुत सारी प्रसन्नता भी देगा। सिंग्लस को मनचाहा साथी मिलेगा।
उपाय- घर के मंदिर में स्वास्तिक बनाएं।

कर्क- आज आपकी लव लाइफ में रंगीन पल आएंगे। अपनी शक करने की आदत पर नियंत्रण रखें अन्यथा रिश्ते में कड़वाहट बढ़ेगी और अलगाव की स्थिती पैदा हो सकती है।
उपाय- भैरव की पूजा करें।

सिंह- आज लव लाइफ को लेकर सितारे अनुकूल हैं। दोनों आपसी समझ से कोई बड़ा फैसला करेंगे। जिससे रिश्ते को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।
उपाय- किसी भी धार्मिक स्थल पर जाएं।

कन्या-आज लव लाइफ में खामोशी से मधुर समय बितेगा। प्यार की गहराई बढ़ेगी। मनचाहा तोहफा मिलने से बहुत खुशी मिलेगी।
उपाय- लक्ष्मी नारायण के मंदिर जाएं।

तुला- आज रोमांटिक साथी को पाने की तलाश पूरी होगी। नया संबंध आरंभ होगा। मैरिड कपल्स जिम्मेदारियों के चलते व्यस्त रहेंगे लेकिन लव लाइफ का भरपूर मजा लेंगे।
उपाय- ॐ श्रीं वर प्रदाय श्री नमः मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक- आज लव लाइफ को लेकर कुछ तनाव बढ़ सकता है। कड़वी वाणी रिश्ते में जहर घोलने का काम करेगी। अलगाव से बचना है तो सोच-समझकर ही कोई स्टेप उठाएं।
उपाय- तुलसी का पौधा सींचे।

धनु- आज लव लाइफ में मजबूती आएगी और बहुत बड़ी खुशखबरी मिलने की भी मधुर संभावना बन रही है। बहुत सारी खुशियां मिलेंगी।
उपाय- लाल चंदन का तिलक लगाएं।

मकर- आज लव लाइफ में अड़चनें आ सकती हैं। अंदरुनी कमजोरी की वजह से मनचाहा आनंद प्राप्त करने में असफल रहेंगे। शादी पक्की होने की संभावना है।
उपाय- कंजकों को खीर खिलाएं।

कुंभ- आज का दिन लव लाइफ के लिए मिलाजुला रहेगा। दिल की बात पार्टनर को कह पाएंगे लेकिन जैसा सोचा था वैसा नहीं होगा। धैर्य रखें, रोमांस जल्दी परवान चढ़ेगा।
उपाय- राधाकृष्ण की युगल जोड़ी के समक्ष दीपक लगाएं।

मीन- आज आपकी लव लाइफ में प्यार, मोहब्बत और प्रेम के रंग बहुत सारी खुशियां लेकर आएंगे। घूमने-फिरने जाएंगे या एकांत में समय व्यतित करेंगे।
उपाय- सफेद रंग की मिठाई मंदिर में चढ़ाएं।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News