New Delhi news: लिव इन से बर्बाद हो रही संस्कृति, इसके खिलाफ बने कानून

punjabkesari.in Friday, Dec 08, 2023 - 08:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (प.स.): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक सांसद ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में मांग उठाई कि सरकार को देश में ‘लिव-इन संबंधों’ पर रोक लगाने के लिए कानून बनाना चाहिए और प्रेम विवाहों में माता-पिता की सहमति अनिवार्य की जानी चाहिए। 

हरियाणा के भिवानी-महेंद्रगढ़ से लोकसभा सदस्य धर्मवीर सिंह ने निचले सदन में शून्यकाल में यह भी कहा कि देश में प्रेम विवाह बढ़ने की वजह से तलाक के मामले भी बढ़ गए हैं, वहीं ‘लिव-इन’ संबंधों के कारण देश की संस्कृति बर्बाद हो रही है। 

धर्मवीर सिंह ने कहा कि भारतीय समाज में पारंपरिक रूप से परिवारों द्वारा विवाह तय किए जाते रहे हैं, जिनमें लड़का और लड़की की भी सहमति रहती है। उन्होंने कहा कि ऐसे संबंधों में परिवारों की पृष्ठभूमि को भी प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने दावा किया कि पिछले कुछ वर्षों में देश में अमरीका और पश्चिमी देशों की तरह तलाक के मामले बढ़ गए हैं और इनका एक महत्वपूर्ण कारण प्रेम विवाह है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News