Landslide blocks Kedarnath road: केदारनाथ मार्ग पर फंसे 10,450 श्रद्धालुओं को निकाला, भारी बारिश के बाद भूस्खलन

punjabkesari.in Thursday, May 21, 2026 - 07:41 AM (IST)

देहरादून (प.स.): उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भारी बारिश के बाद सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच मुनकटिया क्षेत्र में भूस्खलन होने से बीच रास्ते में फंसे 10,450 श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाल लिया गया। राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एस.डी.आर.एफ.) ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

एस.डी.आर.एफ. ने बताया कि मंगलवार देर रात मुनकटिया में भूस्खलन होने से मुख्य सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु बीच रास्ते में फंस गए।     

सूचना मिलने पर एस.डी.आर.एफ. तथा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एन.डी.आर.एफ.) की टीमें मौके पर पहुंचीं और अत्यंत चुनौतीपूर्ण स्थिति में राहत और बचाव कार्य चलाया। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News