Lalbaugcha Raja 2025: कब, कैसे और कितने में होंगे दर्शन ? जानिए पूरी Detail

punjabkesari.in Saturday, Aug 30, 2025 - 08:27 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Lalbaugcha Raja 2025: गणेश चतुर्थी की रौनक शुरू हो चुकी है, और खासकर मुंबई में हर घर में बप्पा की स्थापना हो चुकी है। लेकिन जो भक्त घर पर नहीं, बल्कि सार्वजनिक पंडालों में जाकर भगवान गणेश के दर्शन करना चाहते हैं, उनके लिए लालबागचा राजा सबसे प्रमुख स्थान है। हर साल की तरह 2025 में भी यहां भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। अगर आप भी सीधे जाकर दर्शन करना चाहते हैं, तो जान लीजिए कैसे और कितने में मिल सकते हैं खास दर्शन।

लालबागचा राजा में दर्शन के प्रकार और समय

लालबाग के पंडाल में भक्तों के लिए दर्शन के कई विकल्प रखे गए हैं:

 

दर्शन प्रकार प्रारंभ समय अंतिम समय
सामान्य दर्शन (जनरल) सुबह 5:00 बजे रात 11:00 बजे 
चरण स्पर्श दर्शन सुबह 6:00 बजे  रात 11:00 बजे
मुख दर्शन सुबह 6:00 बजे रात 11:00 बजे
लाइव ऑनलाइन दर्शन 24 घंटे  24 घंटे    

 

जो लोग पंडाल तक नहीं पहुंच सकते, उनके लिए  24x7 लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा उपलब्ध है ताकि घर बैठे भी बप्पा के दर्शन किए जा सकें।

आरती और पूजा की समय-सारणी
पंडाल में हर दिन चार बार आरती की जाती है, जिसमें आप शामिल हो सकते हैं। अगर आप कोई विशेष पूजा कराना चाहते हैं, तो उसकी पूर्व बुकिंग आवश्यक है।

आरती पूजा समय
सुबह की आरती सुबह 7:00 – 7:30 बजे    
दोपहर की आरती दोपहर 12:00 – 12:30 बजे 
शाम की आरती शाम 7:00 – 7:30 बजे     
रात की आरती रात 10:00 – 10:30 बजे   

दर्शन टिकट की कीमतें-

टिकट प्रकार कीमत 

जनरल दर्शन- ₹50 
वी.आई.पी दर्शन- 200    
स्पेशल दर्शन- ₹500 

ऑनलाइन टिकट बुकिंग कैसे करें ? 

सबसे पहले लालबागचा राजा की आधिकारिक वेबसाइट(#) पर जाएं।
मोबाइल नंबर से लॉगिन करें या नया अकाउंट बनाएं।
Online Booking Services सेक्शन में जाकर Darshan Ticket Booking पर क्लिक करें।
दर्शन का प्रकार, तारीख और समय स्लॉट चुनें।
नाम, उम्र, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल और वैध पहचान पत्र (ID) भरें।
भुगतान करें- UPI, नेट बैंकिंग या कार्ड से।
टिकट सफलतापूर्वक बुक होने पर उसकी कॉपी ईमेल और मोबाइल पर मिल जाएगी।
दर्शन के दिन प्रिंट आउट या मोबाइल टिकट साथ लेकर जाना न भूलें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News