Kashi Vishwanath Mandir : भीषण गर्मी में भी आसान होंगे बाबा के दर्शन, काशी विश्वनाथ मंदिर में बढ़ाई गईं सुविधाएं

punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2026 - 09:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Kashi Vishwanath Mandir :  मार्च के महीने में ही गर्मी के तीखे तेवर देखते हुए वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कमर कस ली है। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की कमी के कारण तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच रहा है, जिसे देखते हुए मंदिर परिसर में विशेष प्रबंध किए गए हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उठाए गए कदम

धूप से सुरक्षा: कतारों में खड़े भक्तों को सीधी धूप और लू से बचाने के लिए परिसर में बड़े जर्मन हैंगर लगाए गए हैं। इससे छांव बनी रहेगी और भीषण गर्मी में भी दर्शन सुलभ होंगे।

पेयजल की व्यवस्था: प्यास से राहत दिलाने के लिए मंदिर के अलग-अलग पॉइंट्स पर शुद्ध और शीतल पेयजल का उचित प्रबंध किया गया है।

आगामी योजनाएं: प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जैसे-जैसे गर्मी और बढ़ेगी, श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और आराम को ध्यान में रखते हुए अन्य जरूरी सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी।

क्यों बढ़ रही है इतनी गर्मी  ?
आमतौर पर अप्रैल और मई में होने वाली तपिश इस बार मार्च के दूसरे सप्ताह में ही महसूस की जा रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ  के सक्रिय न होने की वजह से उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल के इलाकों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर चला गया है।

होली के बाद भी बाबा विश्वनाथ के दरबार में भक्तों का तांता लगा हुआ है। सुबह से लेकर देर शाम तक भारी भीड़ उमड़ रही है, जिसे देखते हुए प्रशासन का यह कूलिंग कदम काफी राहत देने वाला साबित हो रहा है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News