Lalbaugcha Raja 2025: इस बार की थीम है बेहद खास, अलग अंदाज में बप्पा देंगे दर्शन
punjabkesari.in Wednesday, Aug 27, 2025 - 08:20 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Lalbaugcha Raja 2025: आज 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी का पर्व बहुत ही धूम-धाम के साथ पूरे देश भर में मनाया जा रहा है। गणेश चतुर्थी के पर्व पर मुंबई का लालबागचा राजा का पंडाल सबसे मशहूर और भव्य माना जाता है। देश ही नहीं, विदेशों से भी श्रद्धालु यहां भगवान गणेश के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यह पर्व कुल 10 दिनों तक बड़ी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाता है, और इन दिनों में लाखों लोगों की नजरें सिर्फ लालबाग में विराजमान गणपति बाप्पा पर टिकी रहती हैं।
ऐसी मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु यहां सच्चे मन से प्रार्थना करता है, उसकी मनोकामनाएं जरूर पूरी होती हैं। यहां स्थापित गणेशजी की प्रतिमा करीब 20 फीट ऊंची होती है, और इसे तैयार करने की शुरुआत गणपति के चरणों से की जाती है, जिसे भक्तों के लिए बहुत शुभ और खास माना जाता है। यही वजह है कि हर साल इस पंडाल में आस्था और भक्ति का एक अलग ही माहौल देखने को मिलता है। इस बार की गणेश चतुर्थी बेहद ही खास मानी जा रही है क्योंकि इस बार बप्पा बहुत ही खास और अलग अंदाज में अपने भक्तों को दर्शन देंगे।
92वें वर्ष का गणेशोत्सव
वर्ष 2025 में 92वा गणेश उत्सव मनाया जा रहा है और इसकी खासियत पहले से भी ज्यादा है क्योंकि इस बार गणपति बप्पा का पंडाल तिरुपति बालाजी मंदिर की थीम पर सजाया गया है, जिससे इस बार पंडाल की शोभा सबके मन को मोह रही है। यह पंडाल किसी स्वर्ण मंदिर से कम नहीं लग रहा। बैंगनी रंग की धोती, सिर पर सबके मन को मोह लेने वाला मुकुट बप्पा की शोभा को चार चांद लगा रहा है।
प्रशासन ने भीड़ को देखने को सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किये हैं ताकि आने वाले भक्तों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।