लाडली जी को घर लाने से पहले जान लें ये 3 खास नियम, तभी बरसेगी कृपा

punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 12:58 PM (IST)

Ladli Ji worship rules : वैसे तो आम देखा जाता है कि लोग अपने घरों में श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की पूजा और सेवा करते हैं। लड्डू गोपाल को घर में रखने और पूजा करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। लड्डू गोपाल के साथ ही कई लोग राधा रानी को भी अपने घर में लेकर तो आ जाते हैं, लेकिन उनकी पूजा और सेवा का सही नियम पता न होने के कारण उनकी पूजा का पूरा फल नहीं मिल पाता। अगर आप भी लाडली जो को घर में लेकर आने का प्लान बना रहे हैं, या पहले से ही राधारानी घर में मौजूद हैं, तो उनकी पूजा और सेवा करते समय नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। तभी उनकी कृपा बनी रहती है। तो आइए जानते हैं घर में लाडली जी को घर लाने से पहले कौन से नियमों का पालन करना चाहिए। 

Ladli Ji worship rules

प्रेम और सच्चे मन से पूजा करें
लाडली जी को घर लेकर आना बहुत शुभ माना जाता है। लाडली जी की पूजा करते समय पूरा ध्यान इनकी भक्ति में ही लगा कर रखें और किसी भी तरह की कोई जल्दबाजी न करें। साथ ही सच्चे मन से इनकी पूजा और सेवा करें, क्योंकि सच्चे मन से की गई पूजा का जल्द फल प्राप्त होता है। 

Ladli Ji worship rules

शुद्धता और पवित्रता का खास ध्यान रखें
वास्तु में वैसे तो हर चीज को रखने का सही स्थान बताया गया है। लाडली जी को घर में लेकर आ रहे हैं, उन्हें साफ-सुथरे स्थान पर स्थापित करें और उस जगह पर पवितत्रता बनाएं रखें। ऐसा करने से लाडली जी प्रसन्न होती है और राधा-कृष्ण की खास कृपा प्राप्त होती है।
 
नियमित पूजा और सेवा का संकल्प लें
लाडली जी की स्थापना के बाद रोज सुबह उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे वस्त्र धारण करने के बाद उनकी पूजा करें। इसमें दीप जलाना, भोग लगाना, फूल अर्पित करना और आरती करना शामिल है। अगर आप नियमित सेवा नहीं कर सकते, तो स्थापना करने से पहले इस बात पर विचार जरूर करें।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News