Kurukshetra News: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में महाभारत के पात्र फिर से होंगे जीवंत

punjabkesari.in Friday, Nov 21, 2025 - 07:33 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

कुरुक्षेत्र (ब्यूरो): धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में महाभारत के पात्र फिर से जीवंत होंगे। एक फिर से यहां पर भगवान श्रीकृष्ण मोहग्रस्त अर्जुन को गीता का दिव्य और अमर संदेश देते दिखाई देंगे। भगवान के विराट रूप के साथ उनकी द्वारिका नगरी के दर्शन भी होंगे। 18 दिनों तक चले महाभारत के ऐतिहासिक युद्ध की झलक देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ये सब कुछ साकार होगा गीता उपदेश स्थली ज्योतिसर में बने ज्योतिसर अनुभव केंद्र में। 

यह पूरा इतिहास 3डी लेजर, लाइट एंड साऊंड, इंटरैक्टिव और डिजिटल तकनीक से आंखों के सामने होता दिखाई देगा। यहां कुरुक्षेत्र का पूरा इतिहास इसी तकनीक से दिखाया जाएगा। ज्योतिसर अनुभव केंद्र करीब 2 एकड़ में बना हुआ है। इसे 206 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से तैयार किया गया है। महाभारत थीम बेस्ड इस भव्य प्रोजेक्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News