Char Dham Yatra 2026 news : चार धाम यात्रा 2026 बनी आस्था का महाकुंभ, 26 लाख पंजीकरण से टूटेंगे पुराने रिकॉर्ड

punjabkesari.in Friday, May 08, 2026 - 03:50 PM (IST)

Char dham Yatra : 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। इस बार चारधाम यात्रा में लोगों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। यात्रा के शुरुआती दिनों में ही श्रद्धालुओं ने उत्साह और आस्था की नई मिसाल कायम की है। रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 26 लाख से भी ज्यादा लोग चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करना चुके हैं। जीएमवीएन के विश्राम गृहों में अब तक नौ करोड़ की बुकिंग हो चुकी है। 

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया इस साल चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पिछले साल का सारा रिकॉर्ड तोड़ सकती है। अब तक  लगभग 7 लाख से अधिक श्रद्धालु यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धामों के दर्शन कर चुके हैं। सबसे ज्यादा संख्या केदारनाथ धाम में देखने को मिल रही है। यात्रियों के लिए चारधाम यात्रा को सुखम और सुरक्षित बनाने के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम के विश्राम गृहों में 16 फरवरी 2026 से ऑनलाइन बुकिंग शुरू की गई थी। 

देश-विदेश से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया इस बार पूरी तरह डिजिटल और सुगम बनाई गई है। इस बार यात्रियों की संख्या के बढ़ने के साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बड़ा बल मिल रहा है। यह सब देखकर व्यपारियों में भी खुशी की एक नई लहर देखने को मिल रही है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ऑक्सीजन की कमी और ठंड को देखते हुए प्रशासन ने जगह-जगह स्वास्थ्य चौकियों और एम्बुलेंस की व्यवस्था की है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News