3 महीने तक इस मंत्र का जाप करने से होगी आप पर पैसों की बारिश

punjabkesari.in Tuesday, Apr 16, 2019 - 12:47 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
इस पूरी दुनिया में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसे धनवान बनने की चाह नहीं होगी। हर इंसान जीवन में अधिक पैसा कमाने के लिए कड़ी मेहनत करता है ताकि उनकी भौतिक सुख-सुविधा पूरी हो सके। लेकिन बहुत से लोग अधिक मेहनत करने के बाद अपनी लाइफ में पैसों के मामले में असफल ही रह जाते हैं। जिस कारण उन्हें बहुत सी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। तो अगर आपके साथ भी ऐसा है तो बता दें कि जीवन में अधिक धन या पैसों की प्राप्ति के लिए जितनी ज़रूरी मेहनत है उतनी ही ज़रूरी भगवान की कृपा है। कहते हैं जिस पर ईश्वर की कृपा नहीं होती वो चाहे कितनी भी मेहनत क्यों न कर लें उसे भाग्य का साथ कभी नहीं मिल पाता और न ही उसे अपनी इच्छा व ज़रूरत अनुसार धन प्राप्त होता है।
PunjabKesari, Kubera Dev Special Mantra, Kubera Dev
ज्योतिष के मानें तो जीवन में पैसों की तंगी से छुटकारा पाने के लिए धन के देवता कुबेर देव की पूजा-अर्चना की जाती है। आज हम आपको कुबेर देव से जुड़े कुछ ऐसे ही मंत्रों के बारे में बताने वाले हैं जिनके जाप से आपके जीवन में पैसों से जुड़ी हर परेशानी का अंत हो जाएगा।

बता दें कि भगवान कुबेर को धन के देवता माना जाता है। इनकी पूजा से घर में सुख-समृद्धि के साथ अथाह धन दौलत आती है। शास्त्रों और ग्रंथों के अनुसार अगर कोई निर्धन व्यक्ति पूरे विधि-विधान व तन मन से कुबेर देव की पूजा करता है तो वो कुछ ही दिनों में वह धनवान बन जाता है।

कुबरे देव का मंत्र-
ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय,
धन धन्याधिपतये धन धान्य समृद्धि मे देहि दापय स्वाहा।
PunjabKesari, Kubera Dev Special Mantra, Kubera Dev
मंत्र जाप की विधि-
इस मंत्र का जाप करते समय अपने समक्ष धन लक्ष्मी कौड़ी स्थापित करें और दक्षिण की तरफ मुंह करके बैठें। तीन महीने तक रोज़ाना 108 बार इस मंत्र का जाप करें। तीन महीने के बाद इस कौड़ी को अपनी तिज़ोरी में रख लें धीरे-धीरे कुबेर देव की कृपा आप पर होने लगेगी और कुबरे देवता की कृपा से आपकी तिज़ोरी कभी खाली नहीं होगी।

ध्यान रहे इस मंत्र का जाप करते समय नियम बीच में टूटे नहीं और न ही किसी को इसके बारे में पता चले। कहा जाता है कि अगर इस मंत्र का जाप करते समय थोड़ी सी भी चूक हो जाए तो ये जाप प्रभावकारी नहीं रहता है।

इसके अलावा रावण संहिता में भगवान कुबेर की कृपा पाने के लिए मंत्र दिया गया है-
ॐ श्रीं, ॐ ह्रीं श्रीं, ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय: नम:।

इसका मंत्र का जाप सबसे ज्यादा लाभकारी माना जाता है।
PunjabKesari, Kubera Dev Special Mantra, Kubera Dev


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News