Saturday Special: साढ़ेसाती का असर होगा कम, शनिवार के दिन इन मंत्रों से बढ़ेगी शनि देव की कृपा

punjabkesari.in Saturday, Nov 22, 2025 - 10:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Saturday Special:  शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है, जो हर व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। ज्योतिष में जब किसी व्यक्ति पर साढ़े साती, ढैया या अन्य शनि दोष का प्रभाव होता है, तो उसे जीवन में अनेक चुनौतियों और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। इस दिन विशेष मंत्रों का जाप करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और शनि के अशुभ प्रभाव कम होते हैं।

The Moola Mantra शनि का मूल वैदिक मंत्र 
यह शनिदेव का सबसे प्रभावशाली और मूल मंत्र माना जाता है। इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को शनि के क्रूर प्रभावों से राहत मिलती है और मन में शांति आती है।

PunjabKesari Saturday Special

ॐ शं शनैश्चराय नमः

The Shani Gayatri Mantra शनि गायत्री मंत्र
गायत्री मंत्र वेदों में सबसे शक्तिशाली माना जाता है। शनि गायत्री मंत्र का जाप करने से व्यक्ति की बुद्धि शुद्ध होती है और शनिदेव की कृपा से सकारात्मकता बढ़ती है।

ॐ भूर्भुव: स्व: कालाग्नये विदमहे, 
छायापुत्राय धीमहि, तन्नो मन्द: प्रचोदयात्।

पौराणिक शनि मंत्र
नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्।
छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्॥

PunjabKesari Saturday Special

दशरथ कृत शनि स्तोत्र
माना जाता है कि जब शनिदेव राजा दशरथ से प्रसन्न हुए थे, तब उन्होंने इस स्तोत्र की रचना की थी। इसका पाठ करने से शनिदेव तुरंत प्रसन्न होते हैं और कष्टों को दूर करते हैं।

नम: कृष्णाय नीलाय शितिकण्ठनिभाय च।
नम: कालाग्निरूपाय कृतान्ताय च वै नम:॥

PunjabKesari Saturday Special


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News