Krishna janmashtami: जन्माष्टमी पर घर लाएं ये 1 चीज, वास्तु दोष और बुरी शक्तियों का होगा नाश

punjabkesari.in Wednesday, Aug 13, 2025 - 03:59 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Krishna janmashtami: भगवान श्रीकृष्ण की बांसुरी संगीत और प्रेम की प्रतीक ही नहीं, बल्कि सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का माध्यम भी है। जन्माष्टमी के अवसर पर जहां श्रीकृष्ण की पूजा से जीवन में आनंद और समृद्धि आती है, वहीं धार्मिक और वास्तु शास्त्र की मान्यता के अनुसार घर में बांसुरी रखने से वास्तु दोष भी दूर होते हैं।

PunjabKesari Krishna janmashtami
आर्थिक तंगी दूर करने के लिए : अगर घर में पैसों की कमी बनी रहती है तो तिजोरी या अलमारी, जहां आप धन रखते हैं, वहां पर छोटी चांदी की बांसुरी रखें। यह उपाय लक्ष्मी कृपा पाने और धन वृद्धि में सहायक होता है।

PunjabKesari Krishna janmashtami

मुख्य द्वार पर बांसुरी लगाना : अगर घर में बार-बार नकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हो या घर में प्रवेश करने पर भारीपन लगे, तो मुख्य द्वार के ऊपर पीतल या बांस की बांसुरी को लाल धागे से बांधकर लगाएं। यह उपाय बुरी शक्तियों को घर में प्रवेश करने से रोकता है।

PunjabKesari Krishna janmashtami

शयनकक्ष में बांसुरी रखना : पति-पत्नी के रिश्ते में खटास या अनबन हो तो शयनकक्ष की पूर्व दिशा में दो बांसुरियां लाल या पीले रेशमी धागे से बांधकर रखें। यह उपाय प्रेम, सामंजस्य और आपसी विश्वास बढ़ाता है।

PunjabKesari Krishna janmashtami         
घर में वास्तु दोष से छुटकारा पाने के हेतु: मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण की तस्वीर के पास बांसुरी रखने से सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। वास्तु शास्त्र में भी बांसुरी का अधिक महत्व है। इसके अनुसार घर में बांसुरी रखने से केवल शुभता या शांति ही नहीं आती, बल्कि घर में मौजूद वास्तु दोष भी समाप्त हो जाता है।

PunjabKesari Krishna janmashtami 
कारोबार में मिलेगी कामयाबी: व्यापार में लगातार घाटा हो रहा है या फिर अन्य किसी तरह की दिक्कत बनी ही रहती है, तो बांस से बनी बांसुरी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा करने के बाद अपनी दुकान या ऑफिस की छत पर बांसुरी लटका दें। इससे आपको लाभ मिलेगा।

PunjabKesari Krishna janmashtami


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News