Kundli Tv- जन्म कुंडली से जानें कौन हैं आपके इष्ट देव
punjabkesari.in Thursday, Jul 19, 2018 - 12:27 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
जन्म कुंडली में कितने भी प्रतिकूल ग्रह हो, आसानी से उनके दुष्प्रभावों से रक्षा की जा सकती है। जीवन की अनेक परेशानियों के चलते ग्रहों की शांति के उपाय के रुप में हम कई देवी-देवताओं की पूजा करते हैं। उनकी आरधना, मंत्र जप एक साथ करते जाते हैं। लेकिन होता अलग ही है कि हम कोई भी देवता प्रसन्न नहीं कर पाते।
कुंडली के अनुसार हर व्यक्ति के अपने इष्ट देवी या देवता निश्चित रुप में होते है। तो आज आपको राशि के अनुसार आपके इष्ट भगवान के बारे में बताएंगे। जिनकी पूजा करने से ग्रहों को शांत किया जा सकता है।
मेष और वृश्चिक- इनके इष्ट हनुमान जी है। उनको राम जी प्रिय है तो राम जी की उपासना करनी चाहिए। हनुमान जी के ।। ऊँ हं हनुमंताय नम:।। मंत्र का जाप करते रहें।
वृषभ एवं तुला- इस राशि के जातक शुक्र ग्रह के होते हैं। तो इन्हें मां दुर्गा की पूजा करने से लाभ मिलेगा। माता को प्रसन्न करने के लिए ।। ऊँ दुं दुर्गाय नम:।। का जप करें।
मिथुन और कन्या- इनके बुध ग्रह के कारक होते है। गणेश जी के साथ-साथ विष्णु जी की उपासना करें। ।। ऊँ गंगणपतयै नम: ।। इस मंत्र का जाप करते रहना चाहिए।
कर्क राशि- ये लोग चंद्र यानि शिव जी जी की उपासना करें और ।। ऊँ रुद्राय नम:।। का जाप करें।
सिंह राशि- यह जातक सूर्य गायत्री के होते है। इनको हनुमान जी जी की उपासना करनी चाहिए।
धनु एवं मीन- इनके इष्ट विष्णु जी होते है। श्री हरि के साथ-साथ मां लक्ष्मी की उपासना भी करें। इसके लिए ।। लक्ष्मी चालीसा एवं ऊँ श्रीं श्रीयै नम:।। मंत्र का जाप करें।
मकर और कुंभ- यह जातक शनि के कारक होते है और इन्हें भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।
अपने इष्ट की उपसना के साथ-साथ रोज़ एक या तीन माला इष्ट के मंत्रों का भी जाप करें। एेसा करने से आपको अनेकों लाभ मिलेंगे।
एक ऐसा मंदिर जहां चढ़ती हैं घड़ियां (देखें VIDEO)