Vastu Tips: रसोईघर में कैसा होना चाहिए किचन स्टैंड या प्लेटफार्म?

punjabkesari.in Sunday, Apr 04, 2021 - 01:19 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के हिस्से को इसके अनुसार बनाना चाहिए। इतना ही नहीं बल्कि कहा जाता है घर में रखे जाने वाला सामान तथा उसकी दिशा-दशा भी इसके अनुरूप होना चाहिए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं रसोई से जुड़े कुछ टिप्स। बताया जाता है कि घर के किचन को सबसे महत्वपूर्व स्थान माना जाता है। मान्यता है को रसोई घर का वास्तु के अनुरूप होना अधिक आवश्यक होता हैै। वरना घर में रहने वालों लोगों को रोग, शोक तथा धन आदि की परेशानियां होती हैं। जिस कारण व्यक्ति कभी कभी बर्बादी की कगार तक पहुंच जाता है। इसलिए प्रत्येक जातक के लिए जरूरी है कि उसे पता होना चाहिए कि रसोई घर में किचन स्टैंड या प्लेटफार्म कैसा होना चाहिए। अगर आप इसके बारे में नहीं जानते तो आइए जानते हैं- 

वास्तु शास्त्री बताते हैं कि घर की रसोई में किचन स्टैंड या प्लेटफार्म हमेशा पूर्व व दक्षिण को घेरता हुआ होना चाहिए। इसके साथ ही चूल्हा आग्नेय में और वॉश बेसिन उत्तर में होना चाहिए। 

घर में रसोई का निर्माण करवाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सिंक और चूल्हा एक ही प्लेटफार्म पर न हो और न ही खिड़की के नीचे चूल्हा हो। चूल्हे के ऊपर किसी तरह का शेल्फ न हों। वास्तु विद्वानों के अनुसार रसोईघर में एग्जॉस्ट फैन भी ज़रूर होना चाहिए।

इसके अलावा डाईनिंग टेबल को ऐसे रखना चाहिए कि भोजन खाने वाले व्यक्ति का मुख पूर्व की ओर हो। ध्यान रहे खाना बनाने वाले का मुख भी इस दिशा में हो।  खास ख्याल रखें कि ऐसे में उत्तर व दक्षिण में मुख कतई नहीं होना चाहिए। 
 
वास्तु शास्त्री बताते हैं प्लेटफार्म का रंग भी वास्तु के अनुसार होना चाहिए। बताया जाता है कि इसमें हरा, पीला, गुलाबी, मेहरून या फिर सफेद रंग के पत्थरों का इस्तेमाल किया जा सकता है। ध्यान रहे किचन स्टैंड प्लेटफार्म या फर्श के लिए काले रंग का उपयोग बिल्कुल न करें। 

घर में अन्न की कभी कमी न हो इसके लिए, किचन स्टैंड के ऊपर की दीवार पर सुंदर फलों और सब्जियों के चित्र लगाएं। अन्नपूर्णा माता का चित्र भी लगा सकते हैं। इससे घर में बरकत बनी रहती है। 

इसके अतिरिक्त हर गृहणी को इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि रात का भोजन निपटने के बाद किचन स्टैंड को अच्छे से साफ करके ही सोएं और स्टैंड पर चाकू, छुरी, कांटे या नुकीली वस्तुएं न पड़ी हो। इन्हें इनके उपयुक्त स्थान पर ही रखें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News