किचन में चाकू टांगने से पहले जान लें ये बात, वरना घर की सुख-शांति हो सकती है भंग

punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2026 - 12:05 PM (IST)

Kitchen Knife Vastu : किचन को घर का वो हिस्सा माना जाता है, जहां से परिवार के हर सदस्य की सेहत और खुशहाली का खास ध्यान रखा जाता है। वास्तु शास्त्र में किचन के साथ रसोई घर में रखी हर एक चीज के लिए खास नियम बताए गए हैं। आज कल लोग किचन की थोड़ी जगह में अपनी सविधाओं के लिए कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिसका बुरा प्रभाव सीधा हमारे जीवन में देखने को मिलता है। लोग किचन को मॉड्यूलर किचन  बनाने के चक्कर में छुरी-कांटों को ऐसी जगह रख देते हैं या दीवरों में टांग देते हैं। हांलाकि ऐसा करना वास्तु शास्त्र में अच्छा नहीं माना जाता है। तो आइए जानते हैं कि किचन में चाकू रखने को लेकर वास्तु के किन नियमों का खास ध्यान रखना चाहिए।  

Kitchen Knife Vastu

चाकू को दीवार पर क्यों नहीं टांगना चाहिए? 
वास्तु के अनुसार, चाकू को किचन में कहीं पर इधर-उधर या दीवारों पर नहीं टांगना चाहिए। वास्तु के अनुसार, यह आदत घर में घर में नकारात्मक ऊर्जा को बुलावा देती है। चाकू को हमेशा राहु और केतु से जोड़कर देखा जाता है, जो कि तीखेपन और अलगाव के प्रतीक हैं। जब आप चाकू को खुले में ऐसी जगह टांगते हैं जहां उस पर हर आते-जाते इंसान की नज़र पड़े, तो इससे घर में दृष्टि दोष और वास्तु दोष पैदा होता है।

Kitchen Knife Vastu

चाकू को रखने का सही तरीका क्या है? 
वास्तु के अनुसार, चाकू को इस्तेमाल करने के बाद हमेशा छुपा कर रखना चाहिए. ताकि वह सीधे किसी को दिखाई न दें।

वहीं अगर चाकु को बाहर ही रख रहे हैं, तो कोशिश करें कि लकड़ी या प्लास्टिक के नाइफ स्टैंड का इस्तेमाल करें, जिससे चाकू का तीखा नुकीला हिस्सा अंदर की तरफ रहेगा। 

अगर आप चाकू को किसी बर्तन में रख रहे हैं, तो उसकी धार हमेशा नीचे की तरफ होनी चाहिए, ऊपर या बाहर की तरफ नहीं। 

कभी भी टूटी हुई हैंडल या मुड़ी हुई धार वाले चाकू का इस्तेमाल न करें। यह सीधे तौर पर दुर्भाग्य को आकर्षित करता है।

Kitchen Knife Vastu

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News