ये 2 ग्रह बनाएंगे आपको किस्मत के धनी, समय रहते कर लें इन्हें ठीक

punjabkesari.in Tuesday, Jul 23, 2024 - 07:36 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Astrology Upay: जन्म कुंडली में नौ प्लेनेट होते हैं लेकिन ये दो ग्रह इनको राजसी प्लेनेट बोला गया है। ये प्लेनेट है सूरज और चन्द्रमा। जिस भी कुंडली में ये सही होते हैं उनका जीवन धन्य हो जाता है। चन्द्रमा आपका थॉट प्रोसेस है। कोई इंसान सोचता किस तरह से है ये चन्द्रमा से देखा जाता है। जिसके चन्द्रमा खराब होंगे वो छोटी सोच का मालिक होगा। ये लोग अपना समय बहुत बर्बाद करते हैं। ये लोग जिस भी चीज के पीछे पड़ जाते हैं, उसका पीछा नहीं छोड़ते हैं।

खराब चन्द्रमा की दूसरी बड़ी निशानी है इंसान घबरा बहुत जल्दी जाता है। उसका मन बहुत उदास रहता है और वो हमेशा निराशा में रहता है। ये लोग हमेशा अपने जीवन में कमियां ढूंढते रहते हैं।

PunjabKesari    Kismat chamkane ke upay

खराब चन्द्रमा वाले लोग घबरा कर बहुत ही गलत डिसीजन लेते हैं। ये लोग हर बात को अपने दिल पर ले लेते हैं और उदास हो जाते हैं।  इस वजह से जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। जिस परिवार में एक से ज्यादा लोगों के चन्द्रमा खराब होते हैं उस घर में चन्द्रमा पक्का ही होता है।

Signs of bad Sun सूर्य के खराब होने की निशानियां

सूर्य पर्पस ऑफ़ लाइफ होते हैं। आपको अपने जीवन में कहां जाना हैं ये सूर्य देवता तय करते हैं। समाज में आपको कितना मान-सम्मान मिलेगा ये सूर्य तय करते हैं। नौकरी में आपको कितना काम मिलेगा ये भी सूर्य ही तय करते हैं। सूर्य खराब वाले लोग अपने काम को कल पर टाल देते हैं। सूर्य जब अच्छा होगा तो आपके जीवन का टारगेट पहले से ही तय होगा। सूर्य अगर सही नहीं है तो मंगल, सूर्य किसी भी ऊर्जा काम नहीं करेगी। इन दोनों को अगर आप सही रखेंगे तो आप जीवन में सबसे आगे पहुंच जाएंगे।

PunjabKesari    Kismat chamkane ke upay

 हमारे जितने भी त्यौहार हैं वो चन्द्रमा के ऊपर बेस्ड हैं। सूर्य और चन्द्रमा हमारे जीवन के सुखों और दुखों के कारक हैं। सूर्य देव सिंह राशि के कारक हैं। जीवन में आपके पास सुख कितने होंगे ये भी कर्क राशि से तय होता है।

चन्द्रमा को मजबूत करने के  चांदी के चेन गले में पहन कर रखिए। किसी लत को छुड़ाने के लिए लाल कपड़े में सौंफ बांधकर अपने तकिए के नीचे रख दें। राइट कलाई में मोली बांधने से भी फायदा देखने को मिलता है।

इसके अलावा आपको अपने घर की पूर्व दिशा में बहुत सफाई रखनी है। इस दिशा में नीला रंग कभी भी न रखें। चन्द्रमा को सही रखने के लिए अपने घर के नार्थ-ईस्ट को साफ़-सुथरा रखें। इस जगह पर पीतल के लौटे में जल भर के रखें। ऐसा करने से चन्द्रमा मजबूत होता है।

सूर्य के शुभ फलों की प्राप्ति के लिए विष्णु सहस्त्रनाम का जरूर पाठ करें।

PunjabKesari    Kismat chamkane ke upay


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News