किन्नर कैलाश मार्ग पर लैंड स्लाइड, प्रशासन ने रोकी यात्रा

punjabkesari.in Monday, Aug 26, 2024 - 09:38 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

रिकांगपिओ (राजकुमार): किन्नर कैलाश यात्रा समाप्त होने से एक दिन पूर्व किन्नर कैलाश यात्रा मार्ग पर लैंड स्लाइड होने से प्रशासन द्वारा यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। किन्नर कैलाश यात्रा का समापन 26 अगस्त को होना था, मगर रास्ते में लैंड स्लाइड होने से प्रशासन की ओर से 25 अगस्त को यात्रा रोक दी गई। 

बताया जाता है कि गत दिन गुफा के समीप लैंड स्लाइड होने से एक यात्री को गंभीर चोट आई। रैस्क्यू टीम द्वारा चोटिल युवक को सुरक्षित स्थान में ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई गई है। रैस्क्यू टीम अभी भी क्षेत्र में सर्च ऑप्रेशन में लगी है, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा सके। बता दें कि मौसम साफ होने के बावजूद प्रशासन द्वारा सुरक्षा कारणों से किन्नर कैलाश यात्रा को एक दिन के लिए रोका गया है।

इस दौरान सैंकड़ों यात्री गणेश पार्क सहित मेलिखटा नामक स्थान पर रुके हुए हैं। उधर, एस.डी.एम. कल्पा एवं जिला पर्यटन अधिकारी डा. शशांक गुप्ता ने बताया कि किन्नर कैलाश मार्ग पर लैंड स्लाइड होने से एक व्यक्ति को चोट आई है। सुरक्षा कारणों से यात्रा स्थगित की गई है। यदि लैंड स्लाइड होना थम जाता है तो सोमवार से यात्रा को दोबारा आरंभ किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News