Khatu Shyam mandir news: फूलों की खुशबू और श्याम के जयकारों से महका सांवरे का दरबार, एक झलक पाने को उमड़े लाखों श्याम प्रेमी

punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 07:59 AM (IST)

Khatu Shyam mandir news : राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में इन दिनों भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। हारे के सहारे बाबा श्याम के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का ऐसा सैलाब उमड़ा है कि चारों तरफ बस श्याम नाम की गूंज सुनाई दे रही है। हाथों में रंग-बिरंगे निशान लिए भक्त मीलों की पैदल यात्रा कर बाबा के दरबार पहुंच रहे हैं।

दुल्हन की तरह सजा खाटू दरबार
इस बार बाबा श्याम के दरबार को अलौकिक रूप से सजाया गया है। मंदिर परिसर और मुख्य द्वार पर की गई भव्य लाइटिंग और फूलों की सजावट भक्तों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। देश-विदेश से मंगाए गए विशेष फूलों से बाबा का श्रृंगार किया गया है, जिसकी एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु घंटों कतारों में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

भव्य झांकियों ने जीता दिल
मेले के दौरान निकाली जा रही विभिन्न झांकियां आकर्षण का मुख्य केंद्र हैं। इन झांकियों में बाबा श्याम के जीवन और उनके महान बलिदान को बड़ी ही खूबसूरती से दर्शाया गया है। जगह-जगह लग रहे भंडारे और भजन संध्याओं ने पूरे खाटूधाम को भक्तिमय बना दिया है।

प्रशासन की कड़ी व्यवस्था
बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और मंदिर कमेटी ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है और सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। श्रद्धालुओं को दर्शन में असुविधा न हो, इसके लिए जिग-जैग कतारों और छाया व पानी की विशेष व्यवस्था की गई है।

भक्तों का उत्साह चरम पर
देश के कोने-कोने से आए भक्तों का कहना है कि बाबा के दर्शन मात्र से ही सारी थकान मिट जाती है। कोई अपने परिवार की खुशहाली की अर्जी लेकर आया है, तो कोई बाबा का आभार जताने। रींगस से खाटू तक के मार्ग पर भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है, जहां नंगे पैर नाचते-गाते श्रद्धालु बाबा के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट कर रहे हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News