Khatu Shyam Mandir : खाटू धाम जाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, इस दिन नहीं होंगे श्याम बाबा के दर्शन

punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 12:16 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Khatu Shyam Mandir : राजस्थान के आस्था केंद्र खाटू श्याम मंदिर में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में जो भक्त फरवरी 2026 में दर्शन की योजना बना रहे हैं, उन्हें पहले नई समय-सारणी की जानकारी जरूर ले लेनी चाहिए। मंदिर समिति ने विशेष पूजा और तिलक श्रृंगार कार्यक्रम के चलते दर्शन व्यवस्था में अस्थायी बदलाव की घोषणा की है।

समिति के अनुसार 18 फरवरी 2026 की रात 10 बजे से 19 फरवरी 2026 की शाम 5 बजे तक आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के द्वार बंद रहेंगे। इस दौरान बाबा श्याम की विशेष सेवा-पूजा और तिलक श्रृंगार का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें नियमित दर्शन की अनुमति नहीं होगी।

मंदिर प्रबंधन ने भक्तों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित अवधि के बाद ही दर्शन के लिए पहुंचें और व्यवस्थाओं में सहयोग करें, ताकि आयोजन शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।

मंदिर समिति के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि यह विशेष अनुष्ठान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न किया जाएगा। कार्यक्रम के कारण कुछ समय के लिए मंदिर के कपाट बंद रहेंगे लेकिन 19 फरवरी की शाम से श्रद्धालु पुनः बाबा श्याम के दर्शन कर सकेंगे।

इसलिए यदि आप खाटू श्याम धाम की यात्रा की योजना बना रहे हैं तो निर्धारित तिथियों और समय का ध्यान रखकर ही प्रस्थान करें, ताकि किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News