Kedarnath Yatra 2026: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, एक की मौत

punjabkesari.in Sunday, May 24, 2026 - 09:00 AM (IST)

रुद्रप्रयाग (एजैंसी): उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग के समीप भूस्खलन की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह हादसा शुक्रवार को सोनप्रयाग से गौरीकुंड जाने वाली सड़क पर हुआ। 

सोनप्रयाग स्थित हनुमान मंदिर के समीप पहाड़ी का एक हिस्सा अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। रुद्रप्रयाग की पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने शनिवार को घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने वहां तैनात पुलिस बल को संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। हालांकि, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतकों और घायलों में एक व्यक्ति स्थानीय निवासी तथा दूसरा नेपाली मूल का बताया जा रहा है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News