Kedarnath Yatra 2023: भूस्खलन से केदारनाथ यात्रा मार्ग बंद

punjabkesari.in Friday, Aug 11, 2023 - 07:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

रुद्रप्रयाग (ब्यूरो): यहां वीरवार शाम को तरसाली में पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे का 60 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया। मलबे में एक वाहन के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हाईवे ध्वस्त होने से केदारनाथ यात्रा मार्ग बंद हो गया है जो शुक्रवार तक भी खुलना मुश्किल है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर यात्रियों को रोकते हुए सुरक्षित जगहों पर ठहरने की सलाह दी है।

एन.एच. के अधिकारियों के अनुसार हाईवे खोलने में लंबा समय लग सकता है। साथ ही यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रात्रि प्रवास के लिए कहा जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News