Kedarnath Dham Opening Date 2026 : केदारनाथ के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे
punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 08:27 AM (IST)
रुद्रप्रयाग (ब्यूरो): केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल में करीब 6 माह बंद रहने के बाद श्रद्धालुओं के लिए 22 अप्रैल को पुन: खोल दिए जाएंगे।
श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में परंपरागत पूजा-अर्चना के बाद धर्माचार्यों और वेदपाठियों ने पंचांग गणना कर कपाट खुलने का मुहूर्त निकाला।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
