Kashi Vishwanath Mandir news : सावधान ! 3 मार्च को इतने घंटे बंद रहेंगे बाबा विश्वनाथ के कपाट, घर से निकलने से पहले चेक करें टाइमिंग

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 07:54 AM (IST)

Kashi Vishwanath Mandir news : वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। 3 मार्च 2026 को लगने वाले साल के पहले चंद्र ग्रहण के कारण मंदिर प्रशासन ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन के समय में बदलाव किया है। 3 मार्च को होने वाले चंद्र ग्रहण के कारण वाराणसी के प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर के द्वार भक्तों के लिए कुछ घंटों के लिए बंद रहेंगे। मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पहले ही एडवाइजरी जारी कर दी है।

ग्रहण की परंपराओं का पालन करते हुए, मंदिर के द्वार दोपहर 4:30 बजे बंद कर दिए जाएंगे। ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिर का शुद्धिकरण और विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी, जिसके बाद शाम 7:15 बजे मंदिर को पुन: दर्शन के लिए खोला जाएगा।मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्वभूषण मिश्रा ने भक्तों से अनुरोध किया है कि वे कपाट बंद होने और खुलने के समय को ध्यान में रखकर ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं ताकि उन्हें किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

अन्य मंदिरों की स्थिति
सिर्फ काशी ही नहीं, बल्कि अयोध्या के राम मंदिर सहित देश के अन्य प्रमुख मंदिरों के कपाट भी ग्रहण के दौरान बंद रहेंगे। भारत में यह ग्रहण दोपहर 3:20 बजे से शुरू होकर शाम 6:47 बजे तक प्रभावी रहेगा। ग्रहण से 9 घंटे पहले ही सूतक काल शुरू हो जाएगा, जिस दौरान पूजा-पाठ वर्जित होता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News