Kark Sankranti 2025: सूर्य देव की विशेष कृपा पाने के लिए कर्क संक्रांति पर जरूर करें ये उपाय

punjabkesari.in Tuesday, Jul 15, 2025 - 07:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Kark Sankranti 2025: ज्योतिष शास्त्र में वैसे तो हर संक्रांति के विशेष महत्व है। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने की तिथि पर संक्रांति मनाई जाती है। साल में कुल 12 संक्रांतियां आती है। उन्हीं में से एक है कर्क संक्रांति। कर्क संक्रांति वह महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है जब सूर्य देव की राशि मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करते हैं। सावन माह में सूर्य 16 जुलाई को अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। यह दिन दान-पुण्य, मंत्र जाप और उपाय करने करने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन कुछ खास उपाय करके सूर्य देव को प्रसन्न किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं कि इस दिन कौन से उपाय करने चाहिए।

PunjabKesari Kark Sankranti 2025

कर्क संक्रांति के दिन करें ये उपाय

लाल वस्त्र और अनाज का दान करें
कर्क संक्रांति के दिन ब्राह्मण या ज़रूरतमंद को लाल वस्त्र, गेहूं, गुड़ और तांबे का पात्र दान करें। इस उपाय को करने से पापों का नाश होता है और सौभाग्य बढ़ाता है।

सूर्य को अर्घ्य दें और मंत्रों का जाप करें
कर्क संक्रांति वाले दिन सुबह सूर्योदय के समय तांबे के लोटे में जल, लाल फूल, रोली और अक्षत डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। साथ ही उनके मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से मन की हर मनोकामना पूरी होती है।

PunjabKesari Kark Sankranti 2025

गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं
कर्क संक्रांति के दिन सूर्य देवता को प्रसन्न करने का यह सरल उपाय है। गाय में सभी देवताओं का वास माना गया है। इसलिए इस दिन गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।

खान-पान में सात्विकता रखें
कर्क संक्रांति के दिन केवल सात्विक भोजन करें। मांस, मदिरा, और तामसिक चीज़ों से दूर रहें। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और उनकी विशेष कृपा बनी रहती है।

PunjabKesari Kark Sankranti 2025


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News