Kajari Teej Fast 2026 Puja Items List : कजरी तीज की पूजा होगी शुभ और संपूर्ण, बस थाली में शामिल करें ये जरूरी चीजें
punjabkesari.in Tuesday, Aug 25, 2026 - 08:01 AM (IST)
Kajari Teej Fast 2026 Puja Items List : हिंदू धर्म में कजरी तीज का बहुत खास महत्व है। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज मनाया जाता है। इस साल कजरी तीज का व्रत 30 अगस्त, 2026 को रखा जाएगा। माना जाता है कि इस दिन सच्चे मन से शिव जी और माता पार्वती की अराधना करने और व्रत रखने से मन की हर मुराद पूरी होती है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी दांपत्य जीवन और अखंड सौभाग्य के लिए यह निर्जला व्रत रखती हैं। वहीं, अविवाहित कन्याएं कजरी तीज की पूजा मनचाहे वर पाने के लिए रखती है। कजरी तीज की पूजा को सफल और फलदायी बनाने के लिए पूजा सामग्री का सही और संपूर्ण होने बहुत जरूरी है। तो आइए जानते हैं कि कजरी तीज की पूजा की थाली में कौन-कौन सी चीजें होनी चाहिए।
कजरी तीज पर अपनी थाली में सजाएं ये चीजें
कजरी तीज को सफल बनाने के लिए भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर जरूरी रखें।
मिट्टी या पीतल की चौकी और उस पर बिछाने के लिए लाल या पीला कपड़ा भी शामिल करें।
कलश, नारियल और उसके ऊपर लपेटने के लिए लाल चुनरी और अक्षत , रोली, कुमकुम, हल्दी, और चंदन, धूप, दीप, शुद्ध देसी घी, रुई की बत्ती और माचिस होना बहुत जरूरी है।
माता पार्वती के लिए लाल चुनरी ,सिंदूर, बिंदी, महावर, और मेहंदी, कांच की हरी और लाल चूड़ियां, बिछिया, पायल, और कंगा-शीशा, काजल, इत्र और सिर में लगाने वाला तेल जरूर रखें।
नीम की छोटी डाली, मिट्टी से तालाब बनाने की सामग्री और दीया और कच्चा दूध थाली में रखना न भूलें।
माता पार्वती और शिव जी को गेहूं, चने या चावल के सत्तू से बने पकवान, मौसमी फल,मिश्री, बताशे और पंचामृत को भोग लगाने के लिए थाली में सजाएं।
कजरी तीज पर अपने थाली में बेलपत्र, शमी के पत्ते, धतूरा, और आंकड़ा के फूल, जनेऊ जोड़ा, ताजा फूल और मालाएं रखना न भूलें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
