Kailash Mansarovar Yatra: नाथू ला के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा सम्पन्न

punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2026 - 11:24 AM (IST)

गंगटोक (एजैंसी): सिक्किम के नाथू ला मार्ग से होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा रविवार को सम्पन्न हो गई। अधिकारियों ने बताया कि 10 जत्थों में कुल 464 तीर्थयात्रियों ने यह यात्रा पूरी की।     

यह यात्रा 20 जून को शुरू हुई थी। तीर्थयात्रियों के अंतिम जत्थे के गंगटोक लौटने के साथ यह तीर्थयात्रा सम्पन्न हो गई। तीर्थयात्रियों ने चीन के स्वायत्त क्षेत्र तिब्बत में स्थित कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील के दर्शन किए। वापसी पर सिक्किम पर्यटन विकास निगम (एस.टी.डी.सी.) के प्रतिनिधियों ने तीर्थयात्रियों का स्वागत और अभिनंदन किया।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News