मेहनत करने के बाद भी लगातार हो रहे हैं असफल, ये उपाय खोलेंगे भाग्य

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2020 - 02:25 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
सफलता शब्द जितना कहने सुनने में अच्छा और आसान लगता है, उतना ही ये इसे हासिल कर पाना मुश्किल है। सफलता चाहे किसी भी क्षेत्र में हासिल करना हो, उसके लिए कठिन परिश्रम करना बहुत ज़रूरी है। अब आप सोच रहें होंगे कि केवल कठिन परिश्रम करने से सफलता मिल जाती है। आपका ये सोचना गलत नहीं है। मगर कुछ लोगों को आपने ये भी कहते सुना है कि अधिक मेहनत करने के बाद सफलता कोसों दूर ही रहती है। आखिर इसका क्या कारण होता है और अगर किसी के साथ ऐसा बार-बार होता है तो उस व्यक्ति को ऐसा क्या काम करना चाहिए। तो आपको बता दें इसका कोई एक कारण नहीं बल्कि कई कारण हैं। जी हां, ज्योतिष शास्त्र में सफलता के रास्ते में रुकावटें आने के कई कारण बताए गए हैं। कहा जाता है ग्रहों का अशुभ प्रभाव, भाग्य का साथ न देना, जन्मपत्री में किसी तरह का कोई दोष आदि। ज्योतिश विद्वान बताते हैं कि इन सभी के चलते जातक कभी कभी अपने जीवन में अधिक मेहनत करने पर सफल नहीं होता बल्कि उल्टा उसके जीवन में कई तरह की परेशानियां पैदा होने लगती हैं। ऐसे में ज्योतिषी जातक को कुछ उपाय आदि बताते हैं, जिन्हें करने से सफलता हासिल की जा सकती है। लेकिन ध्यान रहे ये उपाय शनिवार करने से अति शीघ्र अधिक लाभ मिलता है। 
PunjabKesari, Success, Jyotish Upay For Success, Success upay, सफलता, सफलता के उपाय, Jyotish Remedies, Jyotish Vidya, Astrology, Grahon ko jane, Jyotish Gyan, Jyotish Gyan In hindi, Success Mantra
यहां जानें ये खास उपाय- 
शास्त्रों के अनुसार शनिवार का दिन न्याय के देवता सूर्य पु शनि देव को समर्पित है। जीवन में सफलता पाने के लिए प्रत्येक शनिवार के दिन एक लोहे का पात्र लेकर उसमें जल, गुड़, तिल, घी एवं दूध मिलाएं, फिर इस जल को पीपल के वृक्ष की जड़ में डाल दें। कहा जाता है 40 दिन तक लगातार ये उपाय करने से सफलता तो मिलती है साथ ही साथ ही घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है और मां लक्ष्मी स्थायी रूप से निवास करती हैं। 

यदि किसी जातक की कुंडली में राहु-केतु की दशा खराब हो तो शनिवार के दिन 1 छोटे से काले पत्थर को तिल के तेल में डुबोकर 7 बार अपने ऊपर से वार लें। इसके बाद उस पत्थर को आग में डाल दें। जब आग बुझ जाए तो इसके ठंडा होने पर इसे किसी सूखे कुएं में डाल दें। मान्यता इस उपाय को करने से कुंडली के सभी ग्रह शांत होते हैं।
PunjabKesari, Success, Jyotish Upay For Success, Success upay, सफलता, सफलता के उपाय, Jyotish Remedies, Jyotish Vidya, Astrology, Grahon ko jane, Jyotish Gyan, Jyotish Gyan In hindi, Success Mantra
जिस किसी व्यक्ति के सिर पर अधिक कर्ज हो तो ऐसे में उस व्यक्ति शिवलिंग पर आगे दिया गया मंत्र उच्चारते हुए शिव जी पर मसूर की दाल अर्पित करनी चाहिए। कहा जाता है मंगलवार या शनिवार के दिन ऐसा करने से बड़े से बड़े कर्ज़ से छुटकारा मिल जाता है। 

बहुत मेहनत के बावज़ूद सफलता हाथ न लगे तो प्रत्येक शनिवार के दिन कपूर के तेल की कुछ बूंदें नहाने के पानी में मिला लें और इससे पानी से स्नान करें। ऐसा कहा जाता है इससे भाग्योदय होता है। साथ ही काम में मन लग पाता है। 
PunjabKesari, कपूर
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News