ज्योतिष में उपाय काम क्यों नहीं करते ?

punjabkesari.in Wednesday, Dec 13, 2023 - 01:54 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Jyotish Upay: आज का यह आर्टिकल उन लोगों के लिए बेहद ही खास होने वाला है जो कहते हैं उपाय करने के बाद भी हमे फल नहीं मिलता। तो चलिए जानते हैं ऐसा क्यों होता है ?

क्या होता है उपायों का आधार: ज्योतिष शास्त्र उपायों की बात करता है। समस्या के लिए समाधान निकाला जाता है। मान लीजिए किसी कुंडली में कोई ग्रह वीक है। अगर आपकी कुंडली में गुरु की दशा चल रही है तो इससे छुटकारा पाने के लिए सबसे करना चाहिए- दान। दान करने का तरीका : शास्त्रों के अनुसार दान करने के भी कुछ तरीके बताए गए हैं। एक सात्विक दान, राजसिक दान और तामसिक दान।

क्या होता है सात्विक दान: मान लीजिए आप किसी गरीब बच्चे की स्कूल की फीस भर रहे हो या फिर किसी आश्रम में जाकर भोजन दान कर दिया। इसे सात्विक दान कहा जाता है।

क्या होता है राजसिक दान: ये उपाय वाला दान होता है। मान लीजिए आप गुरु से संबंधित कोई दान कर रहे हैं तो आप सबसे पहले इसमें संकल्प लेंगे। बिना संकल्प के इस दान को नहीं करना चाहिए।

क्या होता है तामसिक दान: मान लीजिए अपने किसी जगह पर लंगर लगाया है और उस जगह पर सारे लोग खाना खा रहे हैं भरे पेट वाले भी और खाली पेट वाले भी। इसे तामसिक दान कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार इस दान का शुभ नहीं माना गया है। जिस जगह पर जरुरत नहीं लेकिन हम फिर भी दान कर देते हैं उस जगह को तामसिक दान कहा जाता है।

इसके बाद सबसे प्रभावशाली उपाय होता है मंत्रों का जाप।

मंत्र:  ॐ ब्रह्म बृहस्पतेय नमः  

अगर आप हवन और यज्ञ नहीं करना चाहते तो इस मन्त्र का 1600 बार जाप करें। शास्त्रों के अनुसार जितना ज्यादा जाप करोगे उतना ज्यादा फल मिलेगा। मंत्र का जाप करने से पहले आपको सात्विक रहना चाहिए। इस वजह से कहा जाता है कि सुबह के समय मंत्रों का जाप ज्यादा शुभ होता है।

उपाय करने के बाद फल क्यों नहीं मिलता
कुछ ज्योतिष बिना किसी कारण जाने अपना मुनाफा प्राप्त करने के लिए उपाय तो बता देते हैं लेकिन उनका उचित फल नहीं मिलता। कई मांगलिक दोष के उपाय करवा देते हैं लेकिन 90% ये रद्द हो जाता है। एक दोष होता है केमद्रुम दोष जब चंद्रमा के बाएं और दाएं कोई ग्रह नहीं होता उसे केमद्रुम दोष कहा जाता है। इस दोष को लेकर बहुत पूजा करवाई जाती है। मैक्सिमम केस में ये दोष रद्द हो जाता है। जब चन्द्रमा शुभ ग्रह की राशि में चला गया तो ये दोष रद्द हो जाएगा। कोई भी उपाय इंस्टेंट काम नहीं करता है। ये अपने समय अनुसार ही जाती है।

मान लीजिए किसी के ऊपर कर्जा चढ़ गया है। इसे दूर करने के लिए मंगल ग्रह के मंत्रों का जाप करना चाहिए। मंत्र के द्वारा हम अपनी परेशानियों को दूर कर सकते हैं।
 
ॐ अंगारकाय नमः


नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Recommended News

Related News