June 2023 Monthly rashifal Pisces: मीन राशि वालों के लिए जून महीने का हाल
punjabkesari.in Thursday, Jun 01, 2023 - 10:39 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
June Monthly rashifal Pisces जून मासिक राशिफल: आज बात करेंगे मीन राशि के जातकों के लिए जून का समय कैसा रहेगा ? पहली जून को बुध का गोचर दूसरे भाव में हो रहा है। राहु और गुरु भी दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। गुरु और बुध का गोचर दूसरे भाव में शुभ होता है। सूर्य तीसरे भाव में हैं और ये शुभ गोचर में हैं। मंगल और शुक्र पंचम भाव में हैं। चंद्रमा और केतु अष्टम भाव में हैं। शनि बारहवें भाव में हैं। शनि की साढ़ेसाती का पहला फेज चल रहा है। मीन राशि जल तत्व की राशि है। यहां पर शनि का बहुत ज्यादा असर नहीं देखने को मिलता। शनि जब इस राशि के ऊपर से गुजरते हैं तो ठंडे हो जाते हैं लेकिन जहां-जहां शनि की दृष्टि पड़ती है, वो फल जरूर प्रभावित होते हैं। अभी बुध शुभ गोचर में हैं लेकिन 7 जून को ये तीसरे भाव में चले जाएंगे तो ये शुभ नहीं रहेंगे। सूर्य 15 जून को राशि बदलेंगे और चौथे भाव में आ जाएंगे। ये गोचर शुभ नहीं रहेगा।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
Status of Karma Sthana in the month of June जून महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: आपकी कुंडली में कर्म स्थान का स्वामी गुरु है। गुरु पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं और नौवीं दृष्टि से आय के भाव को देख रहे हैं। चंद्रमा से दूसरे भाव में जब गुरु जाते हैं तो गोचर में शुभ हो जाते हैं। आय भाव के स्वामी शनि दूसरे भाव में चले गए हैं। ये ज्यादा शुभ नहीं है। खर्चें बहुत बढ़ सकते हैं। विदेश से जुड़ा यदि आपका कोई काम है तो वहां पर हो सकता है कोई न कोई अड़चन का सामना करना पड़े। अगले ढाई महीने तक ऐसा ही समय रहेगा।
Relationship status in June जून महीने में रिलेशन की स्थिति: सप्तम भाव से रिलेशनशिप देखी जाती है। सप्तम भाव का स्वामी बुध अपने से अष्टम भाव में चले गए थे। पार्टनर के साथ बेवजह की लड़ाई में न पड़ें। इसके बावजूद हो सकता है, थोड़ा बहुत मनमुटाव हो जाए। जून के महीने में हो सकता है, सिंगल को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल जाए।
Health status in the month of June जून महीने में सेहत की स्थिति: हेल्थ भाव में स्वामी सूर्य है। सूर्य शुभ गोचर में नहीं हैं। राहु देख रहे हैं, छठे भाव को। शनि की दृष्टि भी छठे भाव के ऊपर है। वाहन थोड़ा सा धीमा चलाएं। खान-पीन को थोड़ा सा कंट्रोल में रखें।
Education status: बुध और गुरु दोनों अच्छी स्थिति में नहीं हैं। गुरु बढ़िया गोचर में हैं। बुध का गोचर शुभ नहीं है हो सकता है आपको इसके परिणाम देखने को मिलेंगे।
नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Ganesh Chaturthi: इस बार की गणेश चतुर्थी है बेहद खास, वाहन, प्रॉपर्टी खरीदने का है उत्तम मौका

Vastu Camphor: बहुत काम का है कपूर, घर में अन्न और धन की कमी नहीं होने देता

Rishi Panchami Vrat Katha: महिलाओं के लिए बेहद खास है ऋषि पंचमी का पर्व, पढ़ें कथा

बरेली: शाही की एक और महिला की हत्या का खुलासा, बेटा ही निकला कातिल, वजह सुनकर हो जाएंगे हैरान