June 2023 Monthly rashifal Aries: मेष राशि वालों का जून महीने का हाल
punjabkesari.in Tuesday, May 23, 2023 - 11:13 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
June Monthly rashifal Aries जून मासिक राशिफल: आज बात करेंगे जून महीने के राशिफल के बारे में कि मेष राशि वालों के लिए ये माह कैसा रहेगा ? सबसे पहले बात करेंगे गोचर के बारे में। राहु, बुध और गुरु बैठे हैं चंद्रमा के ऊपर यानि आपकी राशि के ऊपर से ही गोचर कर रहे हैं। ये गोचर शुभ नहीं माना जाता। गोचर में लग्न में गुरु बढ़िया नहीं माना जाता। दूसरे भाव में सूर्य गोचर कर रहे हैं। मंगल चौथे भाव में शुक्र के साथ हैं। ये गोचर भी शुभ नहीं है। मंगल का गोचर 3, 6, 11 में अच्छा होता है। शुक्र का गोचर शुभ है। सप्तम में केतु का गोचर शुभ है। शनि का गोचर आपके लिए शुभ है।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
जून में 2 ही ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। बुध 7 जून को गोचर करेंगे दूसरे भाव में। इसके बाद ये गोचर शुभ हो जाएगा। बुध तीसरे भाव और छठे भाव के मालिक हैं। सूर्य तीसरे भाव में शुभ गोचर में आ जाएंगे। सूर्य पंचम के स्वामी हैं। पंचम से इजी गेन देखा जाता है। पंचम से संतान और रेलशनशिप देखा जाता है। इस भाव का स्वामी 15 जून के बाद शुभ गोचर में आ जाएगा। सूर्य 15 दिन शुभ गोचर में रहेंगे। लग्न में गुरु और राहु ही रहेंगे।
Status of Karma Sthana in the month of June जून महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: शनि आपकी कुडंली में आय स्थान के स्वामी हैं। आय सही रहेगी। बुध का धन स्थान में आ जाना एक तरीके से अच्छा है। किसी के साथ लेन-देन न करें। पैसा दिया हुआ फंस सकता है। गुरु और राहु लग्न में हैं। दोनों की दृष्टि नौवें भाव में है। जून का महीना आपके लिए बढ़िया है। अगर कारोबार में कोई काम रुका हुआ है तो उसमें वृद्धि होने की संभावना है। भाग्य स्थान के स्वामी गुरु हैं। भाग्य की वृद्धि होगी। कर्म और आय को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी।
Relationship status in June जून महीने में रिलेशन की स्थिति: रिलेशन के मामलें में आपको सतर्क रहना होगा। यहां पर चीजें थोड़ी सी डिस्टर्ब हो सकती हैं। चंद्रमा जो आपकी कुंडली में लग्न के स्वामी हैं। वो नीच होकर चौथे भाव में बैठ गए हैं। लग्नेश का जाकर नीच हो जाना और नीच होकर सप्तम भाव को देखना ये सही नहीं है। अगर पार्टनर के साथ कोई मन-मुटाव चल रहा है तो अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखें। हो सकत है आप छोटी सी बात पर ओवर रियेक्ट करें। हालांकि गुरु की दृष्टि सप्तम के ऊपर रहेगी, वो बहुत ज्यादा चीजों को नहीं बिगड़ने देगी। सिंगल के लिए पंचम भाव एक्टिवेट है। जिनका रिश्ता नहीं हुआ है, उनको खुशखबरी मिल सकती है। यदि पार्टनर की तलाश है तो पार्टनर भी मिल सकता है।
Health status in the month of June जून महीने में सेहत की स्थिति: सेहत छठे भाव से देखी जाती है। अष्टम भाव से दुर्घटना देखी जाती है। मंगल शनि को देख रहे हैं। शनि मंगल के भाव को देख रहे हैं। ड्राइविंग थोड़ी संभल कर करें। अष्टम भाव थोड़ा सा गलत प्रभाव में है। छठे भाव का स्वामी शुभ गोचर में है। अपने से नौवें स्थान में है। सूर्य हेल्थ के कारक हैं और वो शुभ गोचर में है।
गुरु केंद्र में है और बुध शुभ गोचर में है। यहां से एजुकेशन देखी जाती है। छात्रों के लिए समय बहुत बढ़िया है खूब मन लगाकर पढ़ें।
नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

मध्य प्रदेश चुनाव: रणनीति और तैयारियों पर चर्चा के लिए भाजपा की बैठक, शाह-शिवराज भी रहे मौजूद

अमेरिका और ईरान कैदियों की करेंगे अदला-बदली, 6 अरब USD के समझौते पर किए हस्ताक्षर

फिल्मी अंदाज में लूट कांड का पुलिस ने किया खुलासा, बदमाशों ने काउंटिंग के समय 2,71,720 रुपये लेकर हुए थे फरार

September 2023 Festival List: सितंबर के दूसरे पखवाड़े के दिन-पर्व-व्रत आदि