June Ekadashi 2026 : जून में किस दिन रखा जाएगा परम और निर्जला एकादशी का व्रत, नोट करें डेट और शुभ मुहूर्त
punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 03:38 PM (IST)
Ekadashi June 2026 : हिंदू धर्म में हर एक एकादशी का बहुत खास महत्व है। साल में कुल 24 एकादशी रखी जाती है। यह सारी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है। जून के महीने में दो एकादशी परम और निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाएगा। माना जाता है कि इस दिन सच्चे मन और पूरे विधि-विधान से श्री हरि की पूजा करने और व्रत रखने से सभी पापों का नाश हो जाता है और साधक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही इस दिन व्रत रखने और विष्णु जी की पूजा के साथ उनके मंत्रों का जाप और विष्णु चालीसा का पाठ करने से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है और मन की हर मनोकामना पूरी होती है। तो आइए जानते हैं जून में पड़ने वाली परम और निर्जला एकादशी की तिथि और शुभ मुहूर्त के बारे में-
परम एकादशी तिथि और शुभ मुहूर्त
अधिकमास के कृष्ण पक्ष की परम एकादशी 11 जून 2026 को सुबह 12 बजकर 57 पर शुरू होगी और इसी दिन 11 जून को रात 10 बजकर 36 पर समाप्त होगी। इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 36 से दोपहर 2 बजकर 05 मिनट तक रहेगा।
पारण समय - परम एकादशी की पारण तिथि 12 जून को सुबह 5 बजकर 23 मिनट से सुबह 8 बजकर 10 मिनट तक है। वहीं,पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय रात 7 बजकर 36 मिनट है।
निर्जला एकादशी तिथि और शुभ मुहूर्त
ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 24 जून को शाम 6 बजकर 12 मिनच शुरू होगी और अगले दिन 25 जून को रात 8 बजकर 09 मिनट पर समाप्त होगी। इस दिन पूजा मुहूर्त सुबह 10 बजकर 39 मिनट से दोपहर 2 बजकर 05 मिनट तक है।
पारण समय - निर्जला एकादशी की पारण तिथि 26 जुन को सुबह 5 बजकर 25 मिनट से सुबह 8 बजकर 13 मिनट तक है। वहीं, पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय रात 10 बजकर 22 मिनट है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
