June 2024 Grah Gochar: जून में बनने जा रहा है कई ग्रहों का संयोग, इन राशियों की लगेगी लॉटरी

punjabkesari.in Tuesday, Jun 04, 2024 - 03:30 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

June 2024 Grah Gochar: जून का महीना बेहद ही खास होने वाला है। 4 जून को 6 बड़े ग्रहों का दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। इस दिन शनि, वरुण, मंगल, अरुण, बुध और बृहस्पति ग्रह गोल आकार बनाने जा रहे हैं। 6 ग्रहों का यह योग कई राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालेगा। तो आइए जानते हैं कि ग्रहों का यह संयोग किन-किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है और उनकी लॉटरी लगने की भी पूरी-पूरी संभावनाएं बन रही हैं-

PunjabKesari June 2024 Grah Gochar

Aries Horoscope मेष राशि
ग्रहों का यह दुर्लभ संयोग मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। परिवार के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बनाएंगे। इस राशि के युवा अपने करियर को लेकर गंभीर रहेंगे। लव लाइफ में प्यार के फूल खिलते हुए नजर आएंगे।

Gemini Horoscope मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए ग्रहों का दुर्लभ संयोग सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ अकेले में समय व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। सेहत अच्छी रहेगी।

Cancer Horoscope कर्क राशि
ग्रहों का दुर्लभ संयोग कर्क राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में थे, उन्हें अच्छी जॉब मिलेगी। बहन-भाई की शादी पक्की होने से घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाएंगे।

PunjabKesari June 2024 Grah Gochar

Capricorn Horoscope मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए ग्रहों का दुर्लभ संयोग मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे, उनकी मेहनत रंग लाएगी। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

Pisces Horoscope मीन राशि
ग्रहों का दुर्लभ संयोग मीन राशि के जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है। भाई के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके हक में रहेगा। इस राशि के युवा परीक्षा की तैयारी में बिजी रहेंगे। माता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंग।

PunjabKesari June 2024 Grah Gochar


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News