June 2023 Monthly rashifal Taurus: जानें, वृष राशि वालों के लिए जून महीने का हाल
punjabkesari.in Wednesday, May 24, 2023 - 10:58 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
June Monthly rashifal Taurus जून मासिक राशिफल: आज बात करेंगे जून महीने के राशिफल के बारे में कि वृष राशि वालों के लिए ये माह कैसा रहेगा ? सबसे पहले बात करेंगे गोचर के बारे में। सूर्य लग्न में हैं। सूर्य जब चंद्रमा के ऊपर से गोचर करते हैं तो थोड़ा सा स्वभाव में गुस्सा आ जाता है। मंगल तीसरे भाव में शुक्र के साथ गोचर कर रहे हैं। ये गोचर शुभ है। शुक्र का भी तीसरे का गोचर अच्छा परिणाम देता है। केतु छठे भाव में हैं। बुध और गुरु शुभ गोचर में नहीं हैं। बुध 7 जून को राशि परिवर्तन करेंगे और लग्न में आ जाएंगे। सूर्य 15 जून को राशि बदलेंगे और दूसरे भाव में चले जाएंगे। सूर्य का भी दूसरे भाव का गोचर अच्छा नहीं होता।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
Status of Karma Sthana in the month of June जून महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: शनि यहां पर दशम भाव में हैं। कारोबार के नतीजे आपको मंदे मिलेंगे। आय स्थान के स्वामी गुरु आय स्थान में बैठ गए हैं, बारहवें भाव के साथ ये स्थिति बढ़िया नहीं है। खर्चें बढ़ सकते हैं। आय स्थान का स्वामी राहु-केतु में है। धन स्थान का स्वामी शुभ गोचर में नहीं है। मंगल और केतु की दृष्टि दशम में है।
Relationship status in June जून महीने में रिलेशन की स्थिति: रिलेशनशिप भाव का स्वामी आपकी कुंडली में मंगल है। मंगल जाकर बैठ गए हैं तीसरे भाव में शुक्र के साथ। ये गोचर बढ़िया होता है। मंगल नौवें भाव में बैठे हैं। 15 जून के बाद थोड़ा सा ध्यान रखें। फैमिली लाइफ में थोड़ी सी डिस्टर्बेंस हो सकती है। पंचम के स्वामी बुध का लग्न में आ जाना सिंगल के लिए अच्छा है। पार्टनर मिलने की संभावना है।
नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

सेवादल कांग्रेस की रीढ़, दिया जाएगा पूरा मान-सम्मान : प्रतिभा सिंह

उत्तराखंड पहुंचे BJP के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सतीश, पदाधिकारियों सहित संगठनात्मक गतिविधियों पर की चर्चा

ट्रैफिक नियम तोड़ने में अव्वल ई-रिक्शा वाले, न यात्रियों की जान की परवाह न कानून का डर

यूपी में Congress को 5 से ज्यादा सीट देने के मूड में नहीं सपा, पानी में उतरने से पहले ही डूब न जाए I.N.D.I.A. की नाव…VIDEO