June 2023 Monthly rashifal Gemini: जानें, मिथुन राशि वालों के लिए जून महीने का हाल
punjabkesari.in Wednesday, May 24, 2023 - 11:05 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
June Monthly rashifal Gemini जून मासिक राशिफल: आज बात करेंगे मिथुन राशि के जातकों के लिए जून का महीना कैसा रहेगा ? उनकी आय, कारोबार, हेल्थ कैसी रहेगी। सबसे पहले मिथुन राशि की कुंडली में मंगल और शुक्र दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। ये गोचर शुभ नहीं है। चंद्रमा और केतु पंचम में हैं। शनि भाग्य स्थान से गोचर कर रहे हैं। राहु, गुरु और बुध ये तीनों ग्यारहवें भाव से गोचर कर रहे हैं। ये शुभ गोचर है। बुध आपको 7 दिन पहले अच्छा फल करेंगे। बुध आपकी कुंडली में राशि के स्वामी हैं और चौथे भाव के भी स्वामी है। 15 जून को सूर्य लग्न में आ जाएंगे। ये गोचर शुभ नहीं है।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
Status of Karma Sthana in the month of June जून महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: कर्म स्थान के स्वामी गुरु बनते हैं। ये आ जाएंगे ग्यारहवें भाव में। ग्यारहवें भाव में गुरु का गोचर अच्छा होता है। कर्म स्थान के स्वामी का लाभ स्थान में आ जाना अच्छा है। धन भाव के ऊपर शुक्र और मंगल हैं। इसका मतलब चाहे आप कोई जॉब करते हैं या फिर कोई व्यापार तो बहुत ज्यादा प्रॉब्लम नहीं आएगी। पैसों के लिए ये माह काफी बढ़िया रहेगा।
Relationship status in June जून महीने में रिलेशन की स्थिति: अब बात करेंगे रिलेशनशिप के बारे में। इसमें थोड़ी सी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। गुरु यहां पर सप्तम भाव के स्वामी हैं। सप्तम भाव के स्वामी आकर बैठ गए हैं ग्यारहवें भाव में राहु के साथ। ये शुभ संकेत नहीं है। मन विचलित रहेगा। मंगल वाणी वाले भाव में हैं। ये समय रिलेशनशिप के लिए सही नहीं है। सूर्य जब लग्न में होते हैं तो किसी की नहीं सुनते इसलिए सोच-समझ कर बोलें। सिंगल के लिए समय बढ़िया नहीं है।
Health status in the month of June जून महीने में सेहत की स्थिति: सेहत का स्वामी मंगल है। मंगल जाकर बैठ गए हैं दूसरे भाव में। शनि की दसवीं दृष्टि इस भाव के ऊपर है। खान-पान पर ध्यान दें। मुंह से जुड़ी कोई बीमारी तंग कर सकती है।
छात्रों के लिए भी समय काफी बढ़िया है।
नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Bihar Train News: पटना से राजगीर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें टाइम टेबल

Haryana: JJP अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का विस्तार, 39 वरिष्ठ पदाधिकारी घोषित

Somwar Upay: इन 4 उपायों से करें भोलेनाथ को प्रसन्न, सुख- समृद्धि के साथ मिलेगी सफलता

लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा के लिए बसपा प्रमुख मायावती आज पार्टी नेताओं के साथ करेंगी बैठक