May Tarot Monthly Rashifal: मई का महीना इन राशियों के लिए रहेगा बेहद Lucky
punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 02:19 PM (IST)
मेष राशि (Aries) मेष राशि के जातकों के लिए मई का महीना नई शुरुआत का संकेत दे रहा है। टैरो कार्ड “The Magician” इस बात की ओर इशारा करता है कि आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर बड़े लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक रूप से भी यह समय मजबूत रहेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।
करें: हनुमान जी को पूड़ी का भोग लगाकर पक्षियों को डालें दें।
न करें: बड़ों से ऊंची आवाज में बात न करें।
उपाय: हर सुबह सूर्योदय के समय तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल चढ़ाएं। इस उपाय को प्रतिदिन करने से आत्मविश्वास, सम्मान और सफलता में वृद्धि होगी।
लकी रंग: लाल
वृषभ राशि (Taurus) वृषभ राशि वालों के लिए “The Empress” कार्ड बेहद शुभ माना जा रहा है। यह महीना सुख-सुविधाओं और समृद्धि से भरा रहेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और धन लाभ के योग बन रहे हैं। निवेश के लिए भी यह समय अच्छा है। प्रेम संबंधों में स्थिरता और गहराई आएगी।
करें: घर के केन्द्र में चमेली के तेल का दीपक जलाएं।
न करें: किसी का दिल न दुखाएं।
उपाय: घर के मंदिर में सुबह-शाम देसी घी या तिल के तेल का दीपक जलाएं। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और सुख-शांति बनी रहेगी।
लकी रंग: पीला
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लिए “The Lovers” कार्ड इस महीने रिश्तों को मजबूत करने का संकेत दे रहा है। अगर आप किसी रिश्ते में हैं तो उसमें नई ऊर्जा आएगी। करियर में भी नए अवसर मिल सकते हैं। हालांकि, निर्णय लेते समय सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी होगा। सुनें सभी की लेकिन करें अपने मन की, जो आपको खुद के लिए ठीक लगे।
करें: 5 उड़द के दाने गैस पर जला दें।
न करें: खुद के अतिरिक्त किसी अन्य पर भरोसा न रखें।
उपाय: मंगलवार, शनिवार या अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
लकी रंग: इंडिगो
कर्क राशि (Cancer) कर्क राशि वालों के लिए “The Chariot” कार्ड सफलता और आगे बढ़ने का संकेत देता है। आप अपने लक्ष्यों को हासिल करने में सफल रहेंगे। नौकरी या व्यवसाय में तरक्की के योग हैं। यात्रा के भी संकेत मिल रहे हैं, जो आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। कार्ययोजना में बदलाव संभव हैं। मित्र से उपहार मिलेगा।
करें: परिवार से दिल की बात सांझा करें।
न करें: झूठ न बोलें।
उपाय: रोजाना सुबह तुलसी के पौधे को जल दें और शाम को दीपक जलाएं। इससे घर और जीवन में सकारात्मकता और समृद्धि बनी रहेगी।
लकी रंग: कोरल
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लिए “The Sun” कार्ड सबसे शुभ कार्ड्स में से एक माना जाता है इसलिए इस महीने आपकी चांदी ही चांदी है। यह महीना आपके लिए खुशियों, सफलता और सकारात्मकता से भरा रहेगा। करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पैतृक संपत्ती से भी लाभ मिल सकता है।
करें: लाल रंग के पैन से लिखें।
न करें: ज़िद में आकर जल्दबाजी में फैसले न लें।
उपाय: बुरी नजर से बचने के लिए काले धागे को दाहिने हाथ या पैर पर बांधे। संभव न हो तो कान के पीछे काला टीका लगाएं।
लकी रंग: पीच
कन्या राशि (Virgo) कन्या राशि के लिए “The Hermit” कार्ड आत्ममंथन का संकेत दे रहा है। इस महीने आपको अपने फैसलों पर गहराई से सोचने की जरूरत होगी। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में भी फायदा मिलेगा। हालांकि, करियर में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में चल रहा तनाव कम होगा, जल्दी ही पहले वाली खुशियां लौटेंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है।
करें: अपनी डायरी में मोर पंख रखें।
न करें: किया हुआ वादा न तोड़ें।
उपाय: जरूरतमंदों को उनकी इच्छा अनुसार भोजन, वस्त्र या धन का दान करें। इससे भाग्य मजबूत होगा और नव ग्रह दोष शांत होंगे।
लकी रंग: ऑलिव
तुला राशि (Libra) तुला राशि वालों के लिए “Justice” कार्ड संतुलन और सही निर्णय लेने का संकेत देता है। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। करियर में भी आपके प्रयास रंग लाएंगे। रिश्तों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा, अपनी बात खुलकर रख पाएंगे। पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। संतान पक्ष से सहयोग और प्रेम मिलेगा।
करें: किसी बुक या डाईरी के पन्ने पर लाल चंदन लगाएं।
न करें: मन में बात न रखें।
उपाय: “ॐ नमः शिवाय” अथवा “गायत्री मंत्र” का एकांत स्थान पर बैठकर जाप करें। इससे मन में चल रही उथल-पुथल शांत होगी।
लकी रंग: लैवेंडर
वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि के लिए “Death” कार्ड बदलाव का संकेत देता है, जो सकारात्मक हो सकता है। यह महीना आपके जीवन में नई शुरुआत लेकर आ सकता है। पुराने विवाद खत्म होंगे और नए अवसर मिलेंगे। करियर में नई ऊंचाइयां हासिल हो सकती हैं और नौकरी-बिजनेस में अच्छे मौके मिलने की पूरी संभावना है। खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगे।
करें: लाल रंग के कपड़े में बादाम बांधकर किसी ज़रूरतमन्द को भेंट करें
न करें: जल्दबाजी में कोई भी काम न करें।
उपाय: सोमवार और शुक्रवार को सफेद चीजों जैसे दूध, चावल आदि का दान करें। इससे मानसिक शांति और सौभाग्य मिलता है।
लकी रंग: मैजेंटा
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के लिए “Wheel of Fortune” कार्ड भाग्य का साथ देने का संकेत दे रहा है। यह महीना आपके लिए बेहद लकी साबित हो सकता है। अचानक धन लाभ या करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। अटका पैसा बिना किसी मेहनत के वापिस मिलेगा। विदेश में नौकरी मिलने के प्रयास सफल होंगे। खुली आंखों से देखे गए सपने पूरा होने का समय है।
करें: कागज़ पर नीले पेन से "क्रीं" लिखकर तिजोरी में रखें।
न करें: सेहत के साथ कोई समझोता न करें।
उपाय: घर को साफ-सुथरा रखें और मुख्य दरवाजे पर स्वस्तिक या शुभ चिन्ह बनाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाएगी।
लकी रंग: सफेद
मकर राशि (Capricorn) मकर राशि के लिए “The Devil” कार्ड सावधानी बरतने का संकेत देता है। कमाई के संसाधनों में बढ़ोतरी होगी लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। हालांकि, मेहनत से आप सफलता हासिल कर सकते हैं। धार्मिक यात्राओं पर जाएंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है।
करें: पीपल के पत्ते पर रोली लगाकर पर्स में रखें।
न करें: मिले हुए मौकों को न ठुकराएं।
उपाय: हर रोज जानवरों और पक्षियों को भोजन देने से पुण्य मिलता है और जीवन में बाधाएं कम होती हैं।
लकी रंग: बैंगनी
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के लिए “The Star” कार्ड उम्मीद और सकारात्मकता का संकेत देता है। आपके सपने पूरे हो सकते हैं। करियर और प्रेम जीवन दोनों में अच्छे संकेत मिल रहे हैं। जॉब के बढ़िया ऑफर आएंगे। मानसिक शांति मिलेगी, तनाव से राहत मिलेगी। कोर्ट-कचहरी का फैसला आपके पक्ष में रहेगा। वाहन या प्रॉपर्टी की खरीदारी के भी शुभ योग बन रहे हैं।
करें: मसूर के 3 दाने जमीन में गाड़ दें
न करें: जानते-बूझते कोई गलती न करें।
उपाय: सुबह घर से निकलने से पहले भगवान गणेश की पूजा करें और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें। इससे हर बाधा समाप्त होगी।
लकी रंग: सुनहरा
मीन राशि (Pisces) मीन राशि के लिए “The Moon” कार्ड भावनात्मक संतुलन बनाए रखने की सलाह देता है। इस महीने आपको अपने मन की बात समझने की जरूरत होगी। करियर में खूब तरक्की होने वाली है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, खर्चों पर कंट्रोल रखना जरुरी है। हालांकि धन की कमी नहीं होगी। कोई मुंह का मीठा बनकर आपको लूट सकता है।
करें: गेहूं पर सिंदूर लगाकर बरगद पर चढ़ाएं।
न करें: अपने काम पर से ध्यान न हटाएं।
उपाय: हर सुबह स्नान के बाद माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं। आकर्षण शक्ति और भाग्य में वृद्धि होगी।
लकी रंग: आसमानी
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
