Daily horoscope : आज 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, पूरी होगी हर मुराद

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 07:40 AM (IST)

मेष : किसी पैंडिंग पड़े जायदादी काम को हाथ में लेने के लिए समय बेहतर, मान-सम्मान की प्राप्ति, शत्रु भी आपके समक्ष अपने आपको कमजोर महसूस करेंगे।

वृष: मजबूत सितारा आपको हिम्मती, उत्साही, कामकाजी तौर पर व्यस्त तथा इफैक्टिव रखेगा, तेज-प्रभाव दबदबा भी बना रहेगा।

मिथुन: सितारा धन लाभ वाला, कारोबारी टूरिंग भी लाभ देगी, किसी कारोबारी समस्या को टैकल करने के लिए समय अच्छा।

कर्क: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, जिस काम के लिए यत्न करेंगे उसमें कुछ न कुछ कामयाबी जरूर मिलेगी, तबीयत में जिंदादिली।

सिंह : सितारा खर्चों वाला, किंतु अच्छा पहलू यह है कि ज्यादातर खर्च जायज कामों पर ही होगा, सफर भी परेशानी वाला बनेगा।

कन्या : ड्रिंक्स, कैमिकल्स, पैट्रोलियम तथा सी प्रॉडक्सट्स का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।

Tarot Card Rashifal (25th April): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 25 अप्रैल- छूकर मेरे दिल को किया तूने क्या इशारा

आज का राशिफल 25 अप्रैल, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Aaj Ka Good Luck (25th April 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

तुला: किसी अफसर के सपोर्टिव रुख के कारण आपको अपनी किसी सरकारी समस्या को सुलझाने में मदद मिल सकती है।

वृश्चिक: मजबूत सितारे के कारण आपको अपनी प्लानिंग-प्रोग्रामिंग को आगे बढ़ाने में कामयाबी मिल सकती है।

धनु : खान-पान संभल-संभाल कर करें, क्योंकि पूरा परहेज रखने के बावजूद आपका पेट बिगड़ा-बिगड़ा सा रहेगा।

मकर: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, यत्नों-प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, फैमिली फ्रंट पर मधुरता रहेगी।

कुंभ: विरोधियों से निकटता रखनी किसी समय महंगी पड़ सकती है, मगर आम हालात अनुकूल चलेंगे।

मीन : संतान साथ देगी तथा उसके सहयोगी रुख पर भरोसा करना सही रहेगा, अर्थ दशा भी सुखद रहेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News