July 2024 Monthly rashifal Taurus: वृष राशि वालों के लिए जुलाई महीने का हाल

punjabkesari.in Friday, Jun 28, 2024 - 07:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

July 2024 Taurus Horoscope: आज बात करेंगे वृष राशि के लिए जुलाई का महीना कैसा रहेगा ? गुरु आपकी कुंडली में चन्द्रमा के ऊपर से गोचर कर रहे हैं। गुरु का गोचर चन्द्रमा के ऊपर से शुभ नहीं होता। गुरु आपके लिए सप्तम, पंचम और नौवें भाव में गोचर कर रहे हैं। सूर्य दूसरे, शुक्र दूसरे और बुध आपके तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। केतु का गोचर शुभ नहीं है। सूर्य का गोचर भी शुभ नहीं है। आपकी कुंडली में शुक्र का गोचर शुभ है। शनि दशम में हैं और ये गोचर शुभ नहीं होता। शनि ग्यारहवें भाव में शुभ होते हैं। राहु ग्यारहवें भाव में शुभ गोचर में हैं। 6 जुलाई को शुक्र आगे चले जाएंगे।  शुक्र बुध के साथ आगे चले जाएंगे। ये गोचर आपके लिए शुभ हो जाएगा। शुक्र उदय हो जाएंगे बाद में। मंगल आपकी कुंडली में चन्द्रमा के ऊपर से गोचर करेंगे।  गुरु और मंगल की युति बन जाएगी आपके लग्न में। मंगल का गोचर चन्द्रमा के ऊपर से भी शुभ नहीं है। सूर्य गोचर करेंगे 16 को। बुध 19 को गोचर करेंगे और ये भी आपके लिए शुभ हो जाएगा। सूर्य, शुक्र, बुध और राहु आपके लिए शुभ हो जाएंगे मध्य तक आते-आते। 

Position of Karma and Income Place in the month of July जुलाई महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: राहु ग्यारहवें भाव में हैं। ये आपकी आय का भाव होता है। राहु जब इस भाव में गोचर करते हैं तो आय से संबंधित आपको शुभ फल देखने को मिलते हैं। राहु जिसको देखते हैं, उस भाव के फल करते हैं। राहु सप्तम, तीसरे भाव को भी देख रहे हैं। शनि दशम भाव में आपको बहुत शुभ फल प्रदान करेंगे। ये खर्चे वाले भाव को देख रहे हैं लेकिन आय में कोई दिक्कत नहीं आएगी। हर कार्य तो पूरे होंगे लेकिन देर से। धन के लिहाज से समय शुभ है। गुरु भाग्य स्थान को देख रहे हैं इसका मतलब भाग्य का साथ मिलेगा। 

Relationship status in the month of July जुलाई महीने में रिलेशन की स्थिति: वृष राशि के लिए राशि का स्वामी भी शुक्र है। शुक्र का उदय होना रिलेशनशिप के मामले में बहुत ही बढ़िया है। गुरु की सीधी दृष्टि भी इस भाव को देख रही है। मंगल सप्तम भाव को देख रहे हैं। गुरु यहां पर है तो बैलेंस बना रहेगा। जिनके घर में संतान आने वाली है उनको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। गुरु की दृष्टि पंचम भाव के ऊपर जा रही है। जिनका रिश्ता नहीं हुआ है उनका रिश्ता हो सकता है। गुरु नौवें भाव को देख रहे हैं। कुछ लोग आध्यात्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। 

Health status in the month of July जुलाई महीने में सेहत की स्थिति: सेहत के लिहाज से समय शुभ है। कोई बहुत ज्यादा दिक्कत वाली बात नहीं है। सूर्य शुभ गोचर में आ जाएंगे और वो हेल्थ के कारक हैं। छठे भाव का स्वामी जो अस्त था वो उदय हो जाएगा। आपकी कुंडली में राशि के स्वामी वो छठे भाव के स्वामी हैं। उदय होने के साथ-साथ वो शुभ गोचर में रहेंगे। हेल्थ के लिहाज से कोई ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। मंगल अष्टम भाव को एक्टिवेट कर रहे हैं। 

Status of education in the month of July जुलाई महीने में शिक्षा की स्थिति: छात्रों के लिए समय बहुत बढ़िया है। गुरु चन्द्रमा के ऊपर से हैं। गुरु चन्द्रमा के ऊपर से हैं। छात्र काफी पॉजिटिव रहेंगे। चौथे भाव में बुध का गोचर शुभ होता है। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News